फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA instructs CK Khanna, Issue SGM notice by November 16

BCCI के बड़े अधिकारी को मिले सख्त निर्देश, इतने घंटों में करना है जरूरी काम

Thu, 16 Nov 2017 12:32 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Thu, 16 Nov 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
CoA instructs CK Khanna, Issue SGM notice by November 16
सीके खन्ना - फोटो : Free Press Journal

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना को गुरुवार तक विशेष आम सभा (एसजीएम) आयोजित कराने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। विनोद राय की अगुवाई वाली सीओए ने 14 नवंबर को खन्ना को ई-मेल भेजकर उन्हें एसजीएम की तारीख घोषित करने के लिये 48 घंटे का समय दिया था।

विज्ञापन


हालांकि खन्ना ने स्वीकार किया कि उन्हें सीओए से पत्र मिला है और उन्होंने कहा कि वह तय समय सीमा के अंदर एसजीएम की तिथि घोषित कर देंगे।  उन्होंने कहा, 'मुझे सीओए का मेल मिला है, जिसमें 16 नवंबर तक एसजीएम की तिथि घोषित करने के निर्देश दिये गये हैं। मैं अपने साथियों से चर्चा कर रहा हूं। हमें एसजीएम के एजेंडा की सूची पर भी फैसला करना होगा। आम तौर पर एसजीएम बैठक में जाने के लिए  10 दिन आवश्यकता होती है।'
विज्ञापन


पढ़ेंः- अब टीम इंडिया के खिलाड़ी करेंगे बिजनस क्लास में हवाई सफर, BCCI ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसजीएम में बीसीसीआई के नए संविधान पर चर्चा की जाएगी। इस संविधान में लोढ़ा समिति की सिफारिशें भी शामिल होंगी। इसके अलावा बैठक में संशोधित घरेलू भुगतान ढांचे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed