फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA chief Vinod Rai says We are still seeking international ban on Pakistan despite ICC snub

'बीसीसीआई अब भी चाहता है कि आईसीसी पाकिस्तान पर लगाए प्रतिबंध'

Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
CoA chief Vinod Rai says We are still seeking international ban on Pakistan despite ICC snub
विनोद राय

प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि बीसीसीआई अब भी चाहता है कि आईसीसी आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाए, भले ही हाल में उसकी ऐसी मांग ठुकरा दी गई थी। उन्होंने हालांकि इस पर टिप्पणी नहीं की कि भारत विश्व कप में पाकिस्तान का बहिष्कार करेगा या नहीं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिछले सप्ताह दुबई में अपनी बोर्ड बैठक में बीसीसीआई का आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के साथ संबंध समाप्त करने का आग्रह ठुकरा दिया था हालांकि भारतीय बोर्ड ने पाकिस्तान का विशेष जिक्र नहीं किया था। भारत को विश्व कप में 16 जून को पाकिस्तान से भिड़ना है और राय ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर इस महत्वपूर्ण मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला लेने से पहले उचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 
विज्ञापन


राय ने सीओए की बैठक के बाद कहा, 'अभी इसमें समय है। इसमें चार महीने बचे हुए हैं। हमने (सुरक्षा को लेकर) अपनी चिंता व्यक्त कर दी है और उन्होंने (आईसीसी) ने कहा कि हां सुरक्षा कड़ी की जाएगी।' राय ने कहा कि आईसीसी ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित करने के भारत के आग्रह को ठुकराया नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'पत्र उनके सामने रख दिया गया है। इसमें साफ तौर पर पाकिस्तान का जिक्र है। यह एक प्रक्रिया है जो धीरे धीरे आगे बढ़ती है। क्या हम सुरक्षा परिषद में किसी देश का बहिष्कार करने में सक्षम हैं। प्रक्रिया धीमी गति से चलती है। हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है।' पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवानों के शहीद होने के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी को भेजे पत्र में आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों से संबंध तोड़ने का आग्रह किया था। 

सीओए इस महीने के आखिर में आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर से चर्चा करेंगे, जिसमें भारत और पाकिस्तान के मसले पर भी बात होगी। बीसीसीआई के विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अंतर्गत आने के लंबे समय से लंबित मसले पर भी चर्चा होगी क्योंकि आईसीसी ने इसे तुरंत सुलझाने के लिए कहा है। बीसीसीआई अभी वाडा के अंतर्गत नहीं आता है लेकिन आईसीसी और उसके अन्य सदस्य इसे मानते हैं। 

अगर बीसीसीआई इसके अंतर्गत नहीं आता है तो आईसीसी को वाडा का पालन नहीं करने वाली खेल संस्था माना जा सकता है और ऐसे में 2028 तक ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने की योजना खटाई में पड़ सकती है। राय ने कहा, 'आईसीसी चेयरमैन के साथ कई मसलों पर चर्चा होगी जिनमें वाडा से जुड़ा मामला भी शामिल है।' इनपुट-भाषा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed