{"_id":"f7f20d04-1d44-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"clt20-match-between-daredevils-and-titans-delayed-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने धोया दिल्ली और टाइटंस का मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश ने धोया दिल्ली और टाइटंस का मैच
सेंचुरियन/खेल डेस्क
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स और टाइटंस के बीच चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच में टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था लेकिन दिल्ली की पारी शुरू होने से ठीक पहले आई तेज बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।
विज्ञापन
दिल्ली ने इस मैच में अपने नियमित कप्तान महेला जयवर्धने को आराम देकर डेविड वार्नर को टीम में शामिल किया था। जयवर्धने की जगह रोस टेलर को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि इस मैच के रद्द होने से दोनों टीम को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा क्योंकि दिन के पहले मुकाबले में पर्थ स्क्रोचर्स के हाथों ऑकलैंड को मिली हार के बाद दोनों ही टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी।
विज्ञापन