फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india recover with sachin and kohali half century

दूसरे दिन सचिन ने दिया कंगारुओं को करारा जवाब

Sat, 23 Feb 2013 07:14 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 23 Feb 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
india recover with sachin and kohali half century

गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर 71 जबकि विराट कोहली 50 रनों पर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से भारत अभी भी 198 रन पीछे है जबकि उसके 7 खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं।

विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 380 रनों के जवाब में जब भारतीय टीम ने काफी खराब शुरुआत की। तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय की ओपनिंग जोड़ी को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। मुरली विजय केवल 10 रन बनाकर जेम्स पैटिंसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। वीरेंद्र सहवाग (2 रन) पैटिंसन के दूसरे शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सचिन तेंदुलकर और चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। इसी बीच पैटिंसन ने पुजारा को को 44 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। लेकिन सचिन ने दूसरा छोर संभाले रखा और 67वां टेस्ट अर्द्घशतक पूरा किया। पुजारा के बाद सचिन ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला। कोहली 50 रन बनाकर अभी भी नाबाद हैं।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई 380 पर ढेर
मैच के दूसरे दिन 316 रनों से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 133 ओवर में 380 रन बनाकर आउट हो गई। पहले दिन के नाबाद खिलाड़ी माइकल क्लार्क दूसरे दिन 130 रन बनाकर आउट हुए जबकि पीटर सिडल ने 19 रनों का योगदान किया। इन दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई।

मैच के दूसरे दिन शुरुआती घंटे में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे। आखिरकार रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाने के फेर में क्लार्क बाउंड्री के नजदीक कैच हो गए। अगले ही ओवर में ओवर में हरभजन सिंह ने पीटर सिडल (19 रन) को पवेलियन भेज दिया। नॉथन लियोन (3 रन) को आउट कर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेट दिया। लियोन अश्विन के 7वें शिकार बने।


ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर और ईडी कोवान की ओपनिंग जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। इसके बाद भारत के स्पिनर आर अश्विन नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन रहा।

लेकिन तभी कप्तान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क और इस मैच से डेब्यू करने वाले हेनरिक्स ने छठे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। हेनरिक्स ने 132 गेंदों में 68 रन बनाए। हेनरिक्स के अलावा डेविड वॉर्नर (59) ने भी अर्द्घशतक जमाया। भारत की ओर से आर अश्विन ने सर्वाधिक 7 विकेट झटके। जबकि रविंद्र जडेजा ने 2 और हरभजन सिंह को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed