फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Christchurch Test: New Zealand vs Australia, 2nd Day

सिर्फ 'बादशाहत' ही नहीं टीम इंडिया के 2 और रिकॉर्ड टूट की ओर

Mon, 22 Feb 2016 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Feb 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
Christchurch Test: New Zealand vs Australia, 2nd Day

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है और इस मैच से न सिर्फ किवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की टेस्ट क्रिकेट से विदाई होनी है बल्कि टीम इंडिया की बादशाहत भी दांव पर लगी है। कंगारू टीम को भारत से नंबर वन टेस्ट टीम का ताज झटकने के लिए इस मैच को सिर्फ ड्रॉ पर ही खत्म कराना है। पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन


मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुकाबला बराबरी का दिख रहा है और पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया अभी भी न्यूजीलैंड से 7 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 370 रन बनाए थे जिसके जवाब में कंगारुओं ने 363 रन बना लिए हैं। लेकिन इस मैच में टीम इंडिया के लिए भी काफी कुछ दांव पर है। नंबर वन के ताज के अलावा इस मैच से भारत के 2 रिकॉर्ड टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोए बर्न्स (170) और कप्तान स्टीव स्मिथ (138) के बीच दूसरे विकेट के लिए 289 रनों की साझेदारी हुई। इस तरह से कंगारू टीम ने एक सत्र में सबसे ज्यादा 7वीं बार दोहरी शतकीय साझेदारी का भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत ने इससे पहले 2009-10 में यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मैच से भारत का एक और रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 7वीं बार 150 या उससे ज्यादा की पारी खेली गई है जो एक सत्र में उनका संयुक्त बेस्ट प्रदर्शन है। जबकि एक सत्र में सबसे ज्यादा 8 बार 150 या उससे ज्यादा की पारी खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड टीम इंडिया (2003-04) और दक्षिण अफ्रीका (2007-08) के नाम दर्ज है। इस मैच से कंगारू बल्लेबाज टीम इंडिया के 2 रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कंगारू ओपनर बने बर्न्स

Christchurch Test: New Zealand vs Australia, 2nd Day

इससे पहले सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्स (170) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ (138) की शतकीय पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चार विकेट पर 363 रन बना लिए।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 370 रन बनाए थे जिसमें ब्रैंडम मैकुलम का 54 गेंदों पर बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज शतक शामिल था। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन एक विकेट पर 57 रन से आगे खेलने उतरी। उस्मान ख्वाजा (24) अपने स्कोर में छह रन का इजाफा ही कर पाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने मैकुलम के हाथों कैच कराया।

इसके बाद बर्न्स और स्मिथ ने तीसरे विकेट पर 289 रनों की मजबूत साझेदारी की। बर्न्स ने अपना तीसरा और स्मिथ ने 14वां शतक लगाया। दिन का खेल जब खत्म होने की ओर था तो एक रन के अंतराल में मेजबान टीम ने दोनों बल्लेबाजों के विकेट झटक लिए। दोनों को तेज गेंदबाज नील वेग्नर ने अपना शिकार बनाया। उनके अलावा बोल्ट ने भी 2 विकेट झटके।

बर्न्स ने अपनी शतकीय पारी में 321 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके लगाए जबकि स्मिथ ने 241 गेंदों की पारी में 17 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। बर्न्स ने क्रीज पर 434 मिनट गुजारे। साथ ही वह न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बन गए। बर्न्स का इससे पहले निजी श्रेष्ठ स्कोर 129 रन था जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed