{"_id":"5d53183d8ebc3e6cc226ab1b","slug":"chris-rogers-says-steve-smith-is-in-the-league-of-virat-kohli-ab-de-villiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने स्टीव स्मिथ को विराट और डीविलियर्स की श्रेणी में रखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने स्टीव स्मिथ को विराट और डीविलियर्स की श्रेणी में रखा
Wed, 14 Aug 2019 06:35 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
विराट स्मिथ
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने पहले एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा कि वह विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की श्रेणी का खिलाड़ी है।
विज्ञापन
रोजर्स ने पत्रकारों से कहा, 'स्मिथ ऊपरी लीग में है। मैं सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के खिलाफ खेला। सभी असाधारण थे। स्मिथ भी उसी जमात का है। मैने जब 2013 में उसके साथ खेला तो मुझे लगा नहीं था कि वह यहां तक पहुंचेगा।'
विज्ञापन
एशेज सीरीज 2015 के बाद रिटायर होने से पहले रोजर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 25 टेस्ट खेले थे। उन्होंने पहले टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर नाथन लायन की भी तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'उसका प्रदर्शन लाजवाब रहा। बतौर ऑफ स्पिनर उसके खेल में काफी निखार आया है। ऑस्ट्रेलिया में उसके जैसा कोई दूसरा स्पिनर नहीं है।'