{"_id":"61678a277fbe844eeb67ff84","slug":"chris-jordan-says-england-may-support-racial-campaign-in-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्ल विरोधी अभियान: गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने कहा- टी20 विश्व कप में समर्थन कर सकता है इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नस्ल विरोधी अभियान: गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने कहा- टी20 विश्व कप में समर्थन कर सकता है इंग्लैंड
Thu, 14 Oct 2021 07:08 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
क्रिस जॉर्डन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने कहा है कि उनके साथी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में एक घुटने के बल बैठकर नस्ल विरोधी अभियान का समर्थन करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वह 23 अक्तूबर को होने वाले इस मैच में एक घुटने के बल पर बैठेगी जिसे नस्ली विरोधी अभियान के समर्थन का संकेत माना जाता है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आखिरी बार अगस्त 2020 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच के दौरान ऐसा किया था। इसके बाद ऐसा नहीं करने के उनके फैसले की वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आलोचना की थी।
विज्ञापन
जॉर्डन ने कहा,‘हम इस पर चर्चा करेंगे और अगर सभी इसके बारे में दृढ़ता से सोचते हैं, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। दूसरी तरफ, अगर हम ऐसा नहीं सोचते हैं, तो हम नहीं करेंगे।’ वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पुष्टि की कि उनकी टीम प्रत्येक मैच की शुरुआत में एक घुटने के बल पर बैठेगी। पोलार्ड ने कहा, ‘जितना मैं जानता हूं, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम जारी रखेंगे क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिस पर हम दृढ़ता से विश्वास करते हैं।’
विज्ञापन