{"_id":"5ea813d28ebc3e9065580b51","slug":"chris-gayle-slams-ramnaresh-sarwan-said-you-are-worse-than-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामनरेश सरवन पर भड़के क्रिस गेल, सांप से की तुलना, बताया कोरोना वायरस से भी बुरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रामनरेश सरवन पर भड़के क्रिस गेल, सांप से की तुलना, बताया कोरोना वायरस से भी बुरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस गेल और सरवन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कोरोनोवायरस से भी बदतर', 'सांप', 'प्रतिशोधी', 'अपरिपक्व', "पीठ में छुरा घोंपने वाला', 'नीच' ये कुछ ऐसे शब्द थे जिनसे क्रिस गेल ने रामनरेश सरवन का वर्णन किया। कभी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में एक साथ खेलने वाले इन दो धाकड़ बल्लेबाजों के बीच आखिर ऐसा क्या, क्यों और कब हुआ चलिए जानते हैं।
2 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, गेल को इस साल कैरेबियाई प्रीमियर लीग में जमैका तालावाह्स ने अपनी टीम में नहीं रखा था, जिसकी वजह से सरवन और गेल के बीच संबंधों में कड़वाहट अब खुलकर सामने आ गई है। क्रिस ने आरोप लगाया कि सरवन ने ही उनके और फ्रैंचाइजी के बीच दूरी पैदा की।
3 of 4
रामनरेश सरवन और गेल
- फोटो : ट्विटर
'यूनिवर्स बॉस' ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया उसमें दावा किया किया सरनवन फ्रैंचाइजी पर कंट्रोल करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने गेल को टीम से बाहर करवाया। उन्होंने कहा, 'सरवन, तुम फिलहाल कोरोना वायरस से भी बुरे हो। मेरे पिछले बर्थडे पर तुम जमैका में थे, बड़े भाषण दे रहे थे। बता रहे थे कि हमारी दोस्ती कहां तक पहुंची है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : ट्विटर
गेल ने अपने पहले चार सीपीएल सीजन तलावाहस के साथ खेले और इसके बाद वह अगले दो सीजन सेंट कीट्स और नेविस प्रैट्रिओट्स के लिए खेले। वह पिछले सीजन में तलावाहस मार्क्यू प्लेयर के रूप में लौटे थे इसके बाद तालावाह्स से मनमुटाव के चलते उन्होंने सेंट जोंस लूसिया जूकस के साथ अगले सीजन के लिए जुड़ना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।