फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle slams 8 sixes against trinbago knight riders in cpl 2017

वीडियो: क्रिस गेल ने खेली तूफानी पारी, 8 लंबे-लंबे छक्के जड़े

Thu, 24 Aug 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 24 Aug 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
chris gayle slams 8 sixes against trinbago knight riders in cpl 2017
क्रिस गेल - फोटो : ESPN

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी का शाही जश्न मनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कैरीबियन प्रीमियर लीग 2017 में सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स की तरफ से खेलते हुए ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में 93 रन जड़ दिए। गेल ने अपनी तूफानी पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाए।

विज्ञापन



'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर गेल का तूफान वॉर्नर पार्क में आया। उन्होंने एश्ले नर्स द्वारा किए पारी के सातवें ओवर में तीन छक्के जमाए जबकि ड्वेन ब्रावो द्वारा किए 10वें ओवर और रोंस्फोर्ड बीटन द्वारा किए पारी के 13वें ओवर में लगातार दो-दो छक्के जड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : फिर देखने को मिलेगी सहवाग की विस्फोटक बल्लेबाजी, गेल के साथ इस टूर्नामेंट में खेलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


गेल ने अपने पचास रन 34 गेंदों में पूरे किए। इसके बाद अगली 12 गेंदों में उन्होंने 43 रन ठोंके। गेंदबाजों के पास गेल के लंबे-लंबे छक्के देखने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।

देखिए क्रिस गेल के 8 छक्कों का वीडियो यहां:

chris gayle slams 8 sixes against trinbago knight riders in cpl 2017
क्रिस गेल - फोटो : file photo

गेल को अपना शतक पूरा करने के लिए आखिरी की तीन गेंदों पर दो बाउंड्री जमाने की जरुरत थी, लेकिन बीटन की गेंद पर शॉट खेलते समय अच्छे से टाइम नहीं कर सके और दीप मिडविकेट के फील्डर को आसन कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। 

गेल की 93 रन की पारी टूर्नामेंट में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके साथ ही गेल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर पहुँच गए हैं। गेल की तूफानी पारी भी हालांकि अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी क्योंकि ब्रेंडन मैकुलम और ड्वेन ब्रावो ने डकवर्थ लुईस प्रक्रिया के आधार पर मिले संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम 13 गेंदों में 8 छक्के जड़कर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स को नाटकीय अंदाज में जीत दिलाई।

देखिए क्रिस गेल के 8 छक्कों का वीडियो यहां:























विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed