{"_id":"591abd894f1c1b8351f22bd2","slug":"chris-gayle-says-he-can-hit-a-century-with-closed-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूनिवर्स बॉस' का दावा, बंद आंखों से भी जड़ सकते हैं शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'यूनिवर्स बॉस' का दावा, बंद आंखों से भी जड़ सकते हैं शतक
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 17 May 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को युनिवर्स बॉस बताने वाले क्रिस गेल क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस साल मैदान पर बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले गेल का कहना है कि इस साल उनके दिन अच्छे नहीं थे। उनकी प्लानिंग रंग नहीं लाई। गेल ने कहा कि लोगों को उनसे काफी उम्मीदें होती हैं। लोग चाहते हैं कि वो हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजे और अगले साल वो ज्यादा मजबूत होकर लौटेंगे।
गेल ने कहा कि उनकी उम्र बढ़ रही है, लेकिन साथ ही उनकी समझदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने क्रिकेट उनके अंदर बसा है। क्रिकेट उनके अंदर कुछ ऐसे घुला हुआ है कि वो बंद आंखों से भी शतक जड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो 100 फीसदी फिट हैं और अपने अंदाज में ही खेलेंगे। गेल ने कहा कि जब तक शरीर साथ देगा, वो क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
गेल ने ऋषभ पंत पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पंत छोटे कद के हैं, मगर उनका करियर बहुत लंबा होगा। उनकी प्रतिभा की तारीफ करते हुए गेल ने उन्हें करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "भारत मेरे लिए घर जैसा ही है। इस देश ने मेरे जीवन में बहुत बड़ा रोल अदा किया है। मैं तमाम भारतवासियों उनकी मेहमाननवाजी के लिए थैंक्यू कहना चाहता हूं।"