{"_id":"8f8cca88-7e7e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"chris-gayle-opened-secret-why-not-go-to-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल ने खोला राज, क्यों नहीं जाएंगे जिम्बाब्वे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल ने खोला राज, क्यों नहीं जाएंगे जिम्बाब्वे
किंग्सटन/खेल डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने कहा कि व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रमों और बेहद थके होने की वजह से उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी वन-डे सीरीज से हटने का फैसला किया। हालांकि गेल ने कहा कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
गेल ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं जरूरत से ज्यादा क्रिकेट खेल रहा हूं। इसका असर मेरे स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। मैं मानसिक रूप से भी बेहद थका हुआ महसूस कर रहा हूं, जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन
अगर आप मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करते हैं तो आपके खेल के स्तर में गिरावट आ जाती है। मुझे ब्रेक की आवश्यकता थी और मैंने बोर्ड से इस बारे में बात की। शुक्र है कि मुझे बोर्ड ने ब्रेक दे दिया।
विज्ञापन