{"_id":"61670df8ae95a479f34d9403","slug":"chris-gayle-has-no-respect-for-curtly-ambrose-chris-gayle-vs-curtly-ambrose","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: कर्टली एम्ब्रोस ने गेल को विश्व कप टीम में चुने जाने पर उठाए थे सवाल, यूनिवर्स बॉस ने अब दिया करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विवाद: कर्टली एम्ब्रोस ने गेल को विश्व कप टीम में चुने जाने पर उठाए थे सवाल, यूनिवर्स बॉस ने अब दिया करारा जवाब
Wed, 13 Oct 2021 10:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:19 PM IST
सार
वेस्टइंडीज क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और कर्टली एम्ब्रोस के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है।
विज्ञापन
क्रिस गेल और कर्टली एम्ब्रोस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और कर्टली एम्ब्रोस के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। पूर्व कैरेबियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ने कुछ दिनों पहले कहा था कि टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम की अंतिम 11 में क्रिस गेल को नहीं चुना जाना चाहिए था। इस पर पलटवार करते हुए गेल ने कहा है कि मेरे मन में उनके लिए अब कोई सम्मान नहीं बचा है।
गेल ने मंगलवार को सेंट किट्स स्थित एक रेडियो स्टेशन के मॉर्निंग शो में एम्ब्रोस के ऊपर पलटवार किया। गेल ने गुस्से में कहा कि वह एम्ब्रोस की बातों से परेशान हैं और अब उनकी बात नहीं सहेंगे। गेल ने कहा- जब मैं वेस्टइंडीज टीम में आया तो मैं उनका बहुत सम्मान करता था। लेकिन अब मैं दिल से बोल रहा हूं। मुझे नहीं पता कि संन्यास लेने के बाद से उनके मन में मेरे लिए क्या है।
गेल ने कहा- वह जो नकारात्मक बातें प्रेस में कह रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वो किस अटेंशन की तलाश में हैं। हालांकि, अब एम्ब्रोस को अटेंशन मिल रहा है। इसलिए मैं सिर्फ उस अंटेशन को वापस दे रहा हूं जिसकी उन्हें जरूरत है। मैं आपको व्यक्तिगत रूप से बता रहा हूं और आप उन्हें बता सकते हैं कि क्रिस गेल यूनिवर्स बॉस कर्टली एम्ब्रोस के लिए कोई सम्मान नहीं रखता है।
विज्ञापन
गेल ने कहा- मैं कर्टली एम्ब्रोस के साथ सबकुछ खत्म कर कर चुका हूं। मेरे मन में उसके लिए कोई इज्जत नहीं है, जब भी मैं उसे देखूंगा तो उनसे खुद यही कहूंगा। मैं उनसे कहूंगा नेगेटिव होना बंद करो, विश्व कप से पहले टीम का समर्थन करो। इस टीम का चयन किया गया है और हमें समर्थन के लिए पूर्व खिलाड़ियों की जरूरत है। हमें नेगेटिव ऊर्जा की जरूरत नहीं है।