आईपीएल बीच में छोड़कर क्रिस गेल जमैका पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल बीच में ही छोड़कर आरसीबी के बल्लेबाज क्रिस गेल अपने घर जमैका पहुंच चुके हैं। खबर है कि वह एक स्वस्थ बेटे के पिता बन चुके हैं। लिहाजा वह आईपीएल में आरसीबी के दो मैचों में हिस्सा नहीं होंगे।
क्रिस गेल की पार्टनर नताशा बेरिडगे एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। आरसीबी के एक सूत्र ने यह बात कन्फर्म की है। सूत्र ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 17 अप्रैल को हुए मुकाबले के बाद गेल जमैका लौट गए थे। वह 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ और 22 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
क्रिस गेल ने सोशल मीडिया से दिए संकेत
A photo posted by KingGayle (@chrisgayle333) on