फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Chinese tennis star peng shuai talks to IOC chief says she is safe and well

Chinese Tennis Star Peng Shuai: पेंग शुआई ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर बात की, बोलीं- मैं सुरक्षित और ठीक हूं

Mon, 22 Nov 2021 03:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 03:36 PM IST
सार

चीन की महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने वीडियो कॉल के जरिए ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाक से बात की। 30 मिनट तक चली बातचीत में उन्होंने कहा कि वो पुरी तरह से सुरक्षित हैं और ठीक हैं।

विज्ञापन
Chinese tennis star peng shuai talks to IOC chief says she is safe and well
पेंग शुआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमक बाक से वीडियो काल के जरिए बातचीत की है। इस दौरान पेंग ने कहा कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं और ठीक हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो अचानक गायब हो गईं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला टेनिस संघ सहित कई खिलाड़ियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्होंने लगभग 30 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की है। 
विज्ञापन


पेंग के साथ थॉमस की वीडियो कॉल के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की तरफ से कहा गया "उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित हैं और ठीक हैं। वो बीजिंग में अपने घर में ही रह रही हैं। लेकिन वो चाहती हैं कि इस समय उनके निजी मामले से छेड़छाड़ न की जाए। इसी वजह से वो इस समय परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद कर रही हैं। हालांकि वो टेनिस से जुड़ी रहेंगे, क्योंकि वो इस खेल से पहुत प्यार करती हैं।"
विज्ञापन

बीजिंग टेनिस टूर्नामेंट में दिखी थीं पेंग

इससे पहले पेंग को बीजिंग टेनिट टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान देखा गया था। इस मैच की आधिकारिक तस्वीरों में भी उन्हें देखा गया था। कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी पर आरोप लगाने के बाद यह पहला मौका था, जब वो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इससे पहले उनके एक होटल में खाना खाने की तस्वीरें भी सामने आई थीं। 

एक यूथ चैंपियनशिप के आयोजकों की ओर से पेंग शुआई का ऑनलाइन वीडियो जारी किया गया था जिसमें वह हाथ हिलातीं और कोर्ट के साथ बच्चों को बड़ी टेनिस गेंद पर ऑटोग्राफ देती नजर आ रही थीं। इस पर डब्ल्यूटीए ने कहा था कि ये वीडियो सबूत के तौर पर अपर्याप्त हैं, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि युगल की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और तीन बार की ओलंपियन स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने भी शेयर की थी तस्वीरें
चीन की वामपंथी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने भी शनिवार को लापता महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की थीं। साथ ही यह दावा किया था कि वह ठीक हैं। हू शिजिन नाम के संपादक ने जो तस्वीरें शेयर की थी, उनमें वो बिल्ली और खिलौने के साथ खेलती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed