{"_id":"6200c21a13b077681b3bd6ae","slug":"chinese-tennis-player-peng-shuai-takes-u-turn-on-allegations-against-communist-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"Peng Shuai Case: यौन शोषण के मामले पर चीनी खिलाड़ी पेंग शुआई का यू टर्न, बोलीं- मुझे लेकर गलत खबरें फैलाई गईं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Peng Shuai Case: यौन शोषण के मामले पर चीनी खिलाड़ी पेंग शुआई का यू टर्न, बोलीं- मुझे लेकर गलत खबरें फैलाई गईं
Mon, 07 Feb 2022 12:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:31 PM IST
सार
यौन शोषण के मामले में पेंग शुआई ने कहा कि उनके खिलाफ गलत खबरें फैलाई गईं। उन्होंने किसी अधिकारी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। गलतफहमी की वजह से झूठी खबरें पूरी दुनिया में फैलाई गईं।
विज्ञापन
पेंग शुआई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के उपप्रधानमंत्री पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई खुलकर दुनिया के सामने आई हैं। चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता पर आरोप लगाने के बार वो पहली बार दुनिया के सामने आईं और अपने बयान से पलट गईं। उन्होंने यौन शोषण के मामले पर यू टर्न लेते हुए कहा कि गलतफहमी की वजह से झूठी खबरें चलाई गईं। उन्होंने कहा कि उनके बार में काफी गलत खबरें फैलाई गईं। उन्होंने कभी भी चीन के किसी अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया था।
पेंग शुआई ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ डिनर किया। साथ ही चीन और नॉर्वे के बीच हुए कर्लिंग मैच का भी हिस्सा बनी। चीन में फिलहाल विंटर ओलिंपिक का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए बाक बीजिंग पहुंचे थे। इसी दौरान पेंग शुआई उनसे मिलीं और सामने आकर इस पूरे मामले की सच्चाई बताई।
क्या है मामला ?
पेंग ने दिसंबर के महीने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चीन के अधिकारी के खिलाफ पोस्ट लिखा था और इसके बाद वह लापता हो गई थीं। अपने ट्वीट में उन्होंने देश के एक बड़े नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बाद उनके लापता होने की खबर ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। पूरा टेनिस जगत उनके सर्मथन में आया और चीन में किसी भी टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन का बहिष्कार किया गया। आईओसी और डब्ल्यूटीए जैसे संगठनों ने इस मामले में चीन से जानकारी मांगी थी और उनके साथ रिश्ते खत्म करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद पेंग शुआई ने थामस बाक के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी और अपने पूरी तरह से सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह चुनिंदा कार्यक्रमों में ही नजर आईं थी। अब उन्होंने किसी भी नेता पर आरोप लगाने से इंकार किया है और कहा है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया था। अब इस मामले को यहीं खत्म कर दिया जाना चाहिए।