फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Childhood coach Dinesh Lad says Expect a World Cup-winning performance from Rohit Sharma in 2023

रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा, मेरा शिष्य 2023 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगा

Sat, 29 Aug 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 Aug 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Childhood coach Dinesh Lad says Expect a World Cup-winning performance from Rohit Sharma in 2023
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड को पूरी उम्मीद है कि 2023 में घरेलू सरजमीं पर होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में उनका शिष्य दमदार प्रदर्शन करेगा। पिछले साल विश्व कप में रोहित ने पांच शतक जमाए लेकिन टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। रोहित को हाल में भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया।

विज्ञापन


मुंबई में काफी मशहूर क्रिकेट कोच लाड ने मराठी क्रिकेट चैट शो 'कॉफी क्रिकेट अनी बरेच कही' में कहा, 'खेल रत्न मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए लेकिन अगर एक गरीब लड़के में प्रतिभा है और वह इसे साबित भी करता है और भाग्य भी साथ दे तो वह लड़का आसमान छू सकता है और इसका जीता जागता उदाहरण रोहित शर्मा हैं।' उन्होंने कहा, 'उसने यह सब कुछ अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया। मुझे उम्मीद है कि आगामी 50 ओवर के विश्व कप में रोहित को अपनी काबिलियत के दम पर भारत को जीत दिलानी चाहिए।'
विज्ञापन


लाड ने रोहित को पहली बार देखने का किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा, 'बोरिवली में एक शिविर आयोजित हुआ था और कुछ मैच कराये गये थे। मैंने अपने स्कूल की टीम को उसमें खिलाया था। मेरी और रोहित की टीम फाइनल में पहुंची थी, यह सीमेंट के विकेट पर 10 ओवर का मैच था और हम उस मैच को जीते थे।' उन्होंने कहा, 'हमारा स्कूल नया था और मैं प्रतिभाशाली बच्चों की खोज में रहता था, जिस तरह से रोहित ने गेंदबाजी की थी, मैं काफी प्रभावित हुआ था और मैंने सोचा कि हमें इस बच्चे को अपने स्कूल में लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लाड के अनुसार रोहित के अंकल स्कूल की फीस नहीं भर सकते थे और उनके कहने पर रोहित को स्कूल में मुफ्त में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, 'मैंने स्कूल के निदेशक से उसकी फीस कम करने को कहा और रोहित पहला बच्चा था जिसके लिए मैंने ऐसा किया था, उस समय मैंने नहीं सोचा था कि वह भारत के लिये खेलेगा। उन्होंने उसे स्कूल में भर्ती कर लिया। अगर उस समय ऐसा नहीं हुआ होता तो आप रोहित शर्मा को नहीं देख पाते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed