फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chief selector ajit Agarkar broke his silence on Rinku singh not being included in the team for T20 World cup

T20 WC India Squad PC : रिंकू को टीम में नहीं लेने पर अगरकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कारण, जानें

Thu, 02 May 2024 06:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 May 2024 06:50 PM IST
सार

 रिंकू को आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी और उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया था। रिंकू को टीम में शामिल नहीं करने पर काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Chief selector ajit Agarkar broke his silence on Rinku singh not being included in the team for T20 World cup
अजीत अगरकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरुष सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आखिरकार रिंकू सिंह को टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुनने को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। रिंकू को आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी और उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया था। रिंकू को टीम में शामिल नहीं करने पर काफी विवाद हुआ था। अब अगरकर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि रिंकू की कोई गलती नहीं थी। 
विज्ञापन


रिंकू को शामिल नहीं करने पर उठे थे सवाल
हाल के महीनों में फिनिशर के रूप में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह का 15 सदस्यीय टीम में जगह ना बना पाना काफी सवाल खड़े कर गया था। टीम चयन से पहले लगभग हर क्रिकेट विशेषज्ञ की टीम में शामिल रहे रिंकू रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जाएंगे। रिंकू भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। माना जा रहा था कि रिंकू 15 सदस्यीय टीम में होंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन


'रिंकू को नहीं लेना सबसे मुश्किल फैसला'
टी20 विश्व कप को लेकर भारतीय टीम के चयन को लेकर गुरुवार को मुंबई स्थिति बीसीसीआई मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें अगरकर के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए। अगरकर से जब रिंकू को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे सबसे मुश्किल फैसला बताया। अगरकर ने कहा, रिंकू सिंह ने कुछ भी गलत नहीं किया है, यहां तक कि शुभमन गिल ने भी। रोहित को अधिक विकल्प के लिए टीम में कुछ कलाई के स्पिनर चाहिए थे। ऐसा ही मामला अक्षर के लिए भी है जो एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। हमने सोचा कि वह उपयोगी हो सकते हैं। यह हमारे लिए कठिन था, लेकिन दिन के अंत में हमें टीम चुननी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की कप्तानी से प्रभावित हैं अगरकर
हाल के दिनों में टी20 प्रारूप में रोहित की जगह हार्दिक ने कप्तानी की थी। इसे लेकर अगरकर ने कहा, हार्दिक ने भले ही कुछ टी20 सीरीज में भारत का नेतृत्व किया, लेकिन रोहित एक महान कप्तान हैं। वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप में छह महीने का अंतर था। हमें कुछ फैसले लेने थे और इसमें कोई शक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed