{"_id":"7d5a87d4-8481-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"chetsewer-pujara-and-murali-vijay-continue-india-first-inning-in-hyderabad-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद टेस्ट: भारत ने कंगारुओं पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद टेस्ट: भारत ने कंगारुओं पर कसा शिकंजा
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Mar 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया अभी भारत से 192 रन पीछे है जबकि उसके आठ खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं।
विज्ञापन
खेल खत्म होने तक शेन वाटसन 9 और ईडी कोवान 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में भारत की ओर से दोनों विकेट आर अश्विन को मिले। अश्विन ने डेविड वार्नर (26) और फिलिप ह्यूग्स (0) को बोल्ड किया।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 237 रनों के जवाब में भारत ने 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह भारत को 266 रनों की बढ़त मिल गई। मैच के तीसरे दिन 311 रनों से आगे खेलने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन जुटाए। कल के नाबाद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा 204 और मुरली विजय 167 रन बनाकर दिन के पहले सत्र में आउट हुए। मैक्सवेल ने मुरली विजय को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
मुरली 361 गेंदों में 23 चौके और दो छक्कों की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाकर आउट हुए। उन्होंने 341 गेंदों में 30 चौके और एक छक्का की मदद से 204 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 370 रनों की साझेदारी हुई।
महेंद्र सिंह धोनी ने 44 और विराट कोहली ने 34 रनों की उपयोगी पारी खेली। सहवाग केवल 6 रन बनाकर पीटर सिडल के शिकार बन गए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल को सर्वाधिक चार विकेट मिले। ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर फ्लॉप रहे। जेम्स पैटिंसन को दो और और जेवियर डोहार्टी को तीन सफलता मिली। जबकि पीटर सिडल ने एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।