WI Inning
44/3 (6 ov)
Shai Hope 25(20)*
Sherfane Rutherford 0 (1)
IND elected to bowl
{"_id":"bd68a58e-9770-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"cheteshwar-pujara-will-find-answers-to-odi-cricket-says-rahul-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ को भरोसा, यह नई दीवार वनडे में भी मचाएगी धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द्रविड़ को भरोसा, यह नई दीवार वनडे में भी मचाएगी धमाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने कहा है कि टेस्ट मैचों में कमाल कर चुके चेतेश्वर पुजारा वनडे के भी हीरो बन सकते हैं।
विज्ञापन
'मेरी तरह है पुजारा'
क्रिकेट की 'दीवार' द्रविड़ ने कहा, ‘पुजारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है, उसने मुझसे भी बेहतर शुरुआत की है। मैं समझता हूं कि वह बल्लेबाजी के पुरानी परंपरा के हिसाब से आगे बढ़ा है। वह कई शॉट ईजाद कर रहा है और टेस्ट क्रिकेट में उसका रवैया वैसा ही जैसा मेरा था।’
द्रविड़ की भरपाई कर रहे हैं पुजारा
मालूल हो कि राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद टेस्ट मैचों में चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। खास बात यह है कि पुजारा ने अब तक के अपने छोटे से करियर में शानदार तरीके से द्रविड़ की भरपाई की है।
विज्ञापन
पुजारा ने 13 टेस्ट मैच में लगभग 65 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने दो दोहरा शतक जमाया है।
पुजारा को अब तक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन घरेलू स्तर पर वनडे मैचों में उन्होंने 56.97 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें आठ शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
'बेसिक्स पर ध्यान देता है पुजारा'
पुजारा की तारिफ करते हुए द्रविड़ ने कहा, ‘वह बेसिक्स पर ध्यान देता है। आप देख सकते हो कि लगातार सुधार कर रहा है और वह ऐसा खिलाड़ी है जो सवालों का जवाब ढूंढता है। वह जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है। मुझे लगता है कि वह कई सवालों के जवाब ढूंढ सकता है और इनमें से एक सवाल वनडे क्रिकेट है।’
'बढ़नी चाहिए टेस्ट टीमें'
द्रविड़ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट को बनाए रखने के लिए दुनिया भर के बोर्ड को ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच आयोजित करना चाहिए। साथ ही टेस्ट खेलने वाली टीमों की संख्या भी बढ़ाने की कोशिश की जानी चाहिए।