फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar pujara to play for susex in County cricket shows excitement in koo post

Pujara in County Cricket: ससेक्स के लिए पहली बार मैदान में उतरेंगे चेतेश्वर पुजारा, कू पोस्ट में जताई उत्सुकता

Thu, 14 Apr 2022 01:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 01:45 PM IST
सार

पुजारा इससे पहले भी काउंटी क्रिकेट का हिस्सा रह चुके हैं। वो यॉर्कशायर के लिए खेल चुके हैं। इस सीजन वो ससेक्स के लिए खेलेंगे। इस टीम के साथ वो पहली बार जुड़े हैं।

विज्ञापन
Cheteshwar pujara to play for susex in County cricket shows excitement in koo post
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा दिखाकर वापसी करना चाहते हैं। पुजारा पिछले कुछ समय से भारत के लिए मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। इसी वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था और रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया था। इसके बाद पुजारा काउंटी में कमाल करके भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं। भारत का अगला टेस्ट इंग्लैंड में ही होना है। ऐसे में पुजारा काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पुजारा इससे पहले भी काउंटी क्रिकेट का हिस्सा रह चुके हैं। वो यॉर्कशायर के लिए खेल चुके हैं। इस सीजन वो ससेक्स के लिए खेलेंगे। इस टीम के साथ वो पहली बार जुड़े हैं। ससेक्स के साथ जुड़ने  पर पुजारा ने उत्सुक्ता जाहिर की है। काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स अपना दूसरा मैच 14 अप्रैल को खेलेगी और पुजारा इस टीम के लिए अपना डेब्यू करने उतरेंगे। 
विज्ञापन


Koo App

All set to start my stint with @sussexccc tomorrow. Can’t wait to get on the field. #countycricket #sussex #uk

View attached media content

- Cheteshwar Pujara (@cheteshwarpujara) 13 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन


कू पर जाहिर की उत्सुकता 
ससेक्स के लिए पहला मैच खेलने से पहले पुजारा काफी उत्साहित थे। उन्होंने देसी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, " कल से ससेक्स के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत करने को तैयार हूं, मैदान पर उतरने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकता।" चेतेश्वर पुजारा को काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए पहले ही इंग्लैंड पहुंचकर ससेक्स से जुड़ना था, लेकिन वीजा मिलने में हुई देरी के कारण वह सात अप्रैल से शुरू होने वाले पहले मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 

पुजारा की चौथी काउंटी टीम है ससेक्स
ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब, काउंटी क्रिकेट की चौथी टीम है, जिसके लिए चेतेश्वर पुजारा खेलते दिखेंगे। इससे पहले वह डर्बीशायर, नॉटिंघमशायर और यॉर्कशायर के लिए खेल चुके हैं। ससेक्स ने भारतीय टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है। काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स अपना दूसरा मैच, डर्बीशायर के खिलाफ खेलेगी। 


भारत-इंग्लैंड मुकाबले के लिए अभी से तैयारी
भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच, पिछले दौरे पर खेली गई सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में भारत की जीत के साथ सीरीज पर 3-1 से उसका कब्जा हो जाएगा। वहीं, इंग्लैंड के लिए सीरीज ड्रॉ कराने का मौका होगा। इसे ध्यान में रखते हुए पुजारा लगभग ढाई महीने पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए हैं और भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी को और मजबूती प्रदान करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed