{"_id":"626d1c334117790c835acaf9","slug":"cheteshwar-pujara-scored-third-consecutive-century-bats-with-pakistan-mohammad-rizwan-sussex-vs-durham-county-championship-division-two-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"County Cricket: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया दूसरा दोहरा शतक, पाकिस्तान के रिजवान के साथ की बल्लेबाजी, फोटो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
County Cricket: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया दूसरा दोहरा शतक, पाकिस्तान के रिजवान के साथ की बल्लेबाजी, फोटो वायरल
Sun, 01 May 2022 03:43 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 01 May 2022 03:43 PM IST
सार
पुजारा ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए वूस्टरशायर के खिलाफ 109 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले डर्बीशायर के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने नाबाद 201 रन बनाए थे।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें आईपीएल में भी खेलने का मौका नहीं मिला है। खाली समय का फायदा पुजारा ने काउंटी क्रिकेट खेलकर उठा रहे हैं। पुजारा ने इंग्लैंड की काउंटी टीम ससेक्स की ओर से तीन मैच में दूसरा दोहरा शतक लगाया है। दूसरे मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ बल्लेबाजी की। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मैच में पुजारा ने
पुजारा ने डरहम के खिलाफ 203 रन की पारी खेली। पुजारा के दोहरे शतक की बदौलत ससेक्स ने पहली पारी में 538 रन बनाए। इससे पहले डरहम ने 233 रन बनाए थे। इस तरह ससेक्स ने पहली पारी में 315 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
पुजारा ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए वूस्टरशायर के खिलाफ 109 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले डर्बीशायर के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने नाबाद 201 रन बनाए थे।
क्या पुजारा की होगी वापसी?
पुजारा टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड की जमीन पर एक टेस्ट मैच खेलना है। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बाहर किए गए पुजारा ने दोहरा शतक और शतक लगाकर अपना दावा ठोक दिया है। इंग्लैंड में खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है। टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पिछले साल 2-1 से आगे थी। कोरोना महामारी के कारण पांचवां मुकाबला टाल दिया गया था। वही मैच बर्मिंघम में एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।