फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara scored double century in England for Sussex team against Derbyshire in County Championship Division Two 2022

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म में वापसी, इंग्लैंड में लगाया दोहरा शतक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Sun, 17 Apr 2022 11:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Apr 2022 11:54 PM IST
सार

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद पुजारा वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ है। पुजारा ने काउंटी में ससेक्स की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक लगाया है।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara scored double century in England for Sussex team against Derbyshire in County Championship Division Two 2022
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : चेतेश्वर पुजारा ट्विटर

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा खराब फॉर्म के टीम इंडिया से बाहर हुए थे। उन्हें फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। टीम से बाहर होने के बाद पुजारा वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ है। पुजारा ने काउंटी क्लब ससेक्स की ओर से खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया है।
विज्ञापन


काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन दो में ससेक्स और डर्बीशायर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पुजारा ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 387 गेंदों पर 201 रन बनाए। अपनी पारी में पुजारा ने 23 चौके लगाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका यह 51वां अर्धशतक है। पुजारा के बल्ले से जवनरी 2019 के बाद पहली बार शतक निकला है। पिछली बार उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाया था। पुजारा ने ससेक्स के लिए दोहरा शतक लगाकर जुलाई में होने वाले इंग्लैंड  दौरे के लिए अपना दावा ठोक दिया है। इंग्लैंड की जमीन पर दोहरा शतक लगाने का फायदा उन्हें मिल सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डर्बीशायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके लिए पाकिस्तान के शान मसूद ने पहली पारी में 239 रन बनाए। इंग्लैंड के वायने मैडसेन ने 111 रन की पारी खेली। डर्बीशायर ने अपनी पहली पारी को आठ विकेट पर 505 रन बनाने के बाद घोषित कर दिया।


ससेक्स की टीम पहली पारी में 174 रन ही बना सकी। उसके लिए डेब्यू करने वाले भारत के दिग्गज बल्लेबाज पुजारा पहली पारी में सिर्फ छह रन बना सके। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 22 रन बनाए। डर्बीशायर ने ससेक्स को फॉलोऑन दिया।

दूसरी पारी में टीम को एलिस्टर ओर और टॉम हेन्स ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। ओर 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद टॉम अलसोब 16 रन पर पवेलियन लौटे। दो विकेट गिर जाने के बाद पुजारा क्रीज पर उतरे। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। पुजारा और हेन्स ने तीसरे विकेट के लिए 351 रनों की साझेदारी की। हेन्स 243 रन बनाकर आउट हुए।  पुजारा ने 201 रन बनाए। टॉम क्लार्क छह रन बनाकर नाबाद रहे। अंत में मुकाबला ड्रॉ पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed