फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara scored 829 runs in Ranji Trophy 2023-24 season Saurashtra vs Tamil Nadu

Cheteshwar Pujara: रणजी ट्रॉफी में 36 साल के चेतेश्वर पुजारा ने किया कमाल, तीसरी बार हासिल की यह उपलब्धि

Sun, 25 Feb 2024 06:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 25 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

पुजारा ने इस सीजन के आठ मैच में 829 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 69.08 का रहा। पुजारा ने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 243* रन रहा।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara scored 829 runs in Ranji Trophy 2023-24 season Saurashtra vs Tamil Nadu
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने रविवार (25 फरवरी) को अपने 800 रन पूरे कर लिए। पुजारा ने इस सीजन के अपने आठवें मैच में 800 रन का आंकड़ा पार किया। हालांकि, उनकी इस उपलब्धि के बावजूद सौराष्ट्र की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। उसे तीसरे क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। तमिलनाडु की टीम ने मैच को पारी और 33 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


पुजारा ने इस सीजन के आठ मैच में 829 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 69.08 का रहा। पुजारा ने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 243* रन रहा। पुजारा ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी के किसी सीजन में 800 रन का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने इससे पहले 2007-08 सीजन में 807 रन बनाए थे। उसके बाद 2008-09 में 906 रन बना डाले। इसके बाद पुजारा को 2010 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन


रणजी के इस सीजन में तीसरे नंबर पर पुजारा
पुजारा रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे आंध्र प्रदेश के रिकी भुई और केरल के सचिन बेबी हैं। रिकी भुई ने आठ मैचों में 902 रन बनाए हैं। सचिन बेबी ने सात मैच में 830 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल टीम इंडिया से बाहर हुए थे पुजारा
पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब जीतने में असफल रहने के बाद पुजारा को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद इस बल्लेबाज ने हार नहीं मानी और रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया। एक तरफ जहां कई युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट से दूर रहते हैं, वहीं पुजारा ने इसे प्राथमिकता दी।


क्वार्टर फाइनल में नहीं चला पुजारा का बल्ला
टूर्नामेंट में सौराष्ट्र के पहले मैच में झारखंड के खिलाफ पुजारा ने नाबाद 243 रन बनाए थे। उसके बाद पुजारा ने ग्रुप चरण में 49, 43, 43, 66, 91, तीन, शून्य,110, 25 और 108 का स्कोर किया। क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी में पुजारा सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। सौराष्ट्र की टीम 77.1 ओवर में 183 रन ही बना सकी। तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए 338 रन बनाए। बाबा इंद्रजीत ने एक बार फिर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और 139 गेंदों में 80 रन बनाए। उसके बाद सौराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 122 रन ही बना सकी। पुजारा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। तमिलनाडु ने पारी और 33 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed