फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara On Virat Kohli Slowing Down To Reach Century; KL Rahul India vs Bangladesh WC 2023

ODI World Cup: 'टीम को प्राथमिकता पर रखें...' विराट कोहली के शतक पर चेतेश्वर पुजारा ने साधा निशाना, कही यह बात

Sat, 21 Oct 2023 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में राहुल ने कोहली को स्ट्राइक दिलाने के लिए सिंगल्स से भी इनकार कर दिया था। कुछ लोगों का कहना है कि इससे भारत का नेट रन रेट भी गिरा, जिसे टीम इंडिया सुधार भी सकती थी। अगर भारत आगे चलकर नेट रन रेट के पेंच में फंसता है तो नुकसान होगा।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara On Virat Kohli Slowing Down To Reach Century; KL Rahul India vs Bangladesh WC 2023
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने गुरुवार को इस विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल की। उसने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच में जीत से ज्यादा चर्चा विराट कोहली के शतक और अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो की रही। यह वनडे में विराट कोहली का 48वां शतक रहा। क्रिकेट जगत जहां कोहली की इस नई उपलब्धि का जश्न मना रहा है, वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कोहली की धीमी पारी पर निशाना साधा है। यह चर्चा जारी है कि क्या सिर्फ कोहली के लिए शतक के लिए भारत का इतने ओवर खेल जाना सही कदम है?
विज्ञापन

क्या हुआ था?

दरअसल, टीम इंडिया यह मैच कुछ ओवर पहले भी जीत सकती थी, लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद केएल राहुल ने कोहली के शतक के लिए कोई बड़े शॉट नहीं खेले और न ही स्ट्राइक रोटेट कर एक रन लिया। कोहली भी कुछ मौकों पर स्ट्राइक रोटेट करते नजर नहीं आए। राहुल ने कोहली को स्ट्राइक दिलाने के लिए सिंगल्स से भी इनकार कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि इससे भारत का नेट रन रेट भी गिरा, जिसे टीम इंडिया सुधार भी सकती थी। अगर भारत आगे चलकर नेट रन रेट के पेंच में फंसता है तो नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा कोहली के रवैये से खुश नहीं हैं

Cheteshwar Pujara On Virat Kohli Slowing Down To Reach Century; KL Rahul India vs Bangladesh WC 2023
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी इस रवैये से खुश नहीं हैं। उन्होंने भी कोहली के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर की है। एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए पुजारा ने कहा, 'मैं चाहता था कि विराट कोहली शतक बनाए, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप मैच को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हो। आप चाहते हैं कि आपका नेट रन रेट शीर्ष पर हो। अगर आप ऐसी स्थिति में हैं जहां आप नेट रन रेट के लिए लड़ रहे हैं, तो आप पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहेंगे और यह सोचेंगे कि उस मैच में हम ऐसा कर सकते थे। तब आपके पास मौका नहीं होगा।
विज्ञापन

पुजारा ने क्या कहा?

पुजारा का मानना है कि कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को टीम को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। जहां तक व्यक्तिगत उपलब्धियों का सवाल है तो पुजारा का मानना है कि खिलाड़ी की मानसिकता भी मायने रखती है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर देखते हुए शायद आपको थोड़ा त्याग करना होगा। आप टीम को देखना चाहते हैं, आप टीम को पहले रखना चाहते हैं, मैं इसे इसी तरह देखता हूं। आप अपनी उपलब्धि चाहते हैं, लेकिन टीम की कीमत पर नहीं। एक खिलाड़ी के रूप में आपके पास हमेशा एक विकल्प होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि अगर वो शतक बनाते हैं तो इससे उन्हें अगले मैच में मदद मिलती है। इसलिए यह इस पर निर्भर करता है कि आपकी मानसिकता किस तरह की है।

मैथ्यू हेडन ने क्या कहा?

Cheteshwar Pujara On Virat Kohli Slowing Down To Reach Century; KL Rahul India vs Bangladesh WC 2023
मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी इस विषय पर अपनी राय देते हुए कहा कि अगर खिलाड़ी इस तरह की मानसिकता अपनाने लगते हैं तो आगे चलकर फॉर्म उन्हें परेशान कर सकता है। हेडन ने कहा, 'मेरी शुरुआती प्रतिक्रिया थी कि उन्होंने शतक पूरा करने का अधिकार हासिल किया। हालांकि, आपको इन टूर्नामेंटों में काफी सतर्क रहना होता है। नेट रन रेट और धीमे खेलने वाली बातें मायने रखती हैं। महान इयान बिशप अक्सर इस बारे में बात करते हैं। आगे चलकर इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं। यदि आप इस तरह से खेलते हैं तो फॉर्म आपके साथ खिलवाड़ कर सकता है। हालांकि, वह निर्णय उन दोनों (विराट और राहुल) ने लिया। मुझे सच में इससे कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed