IPL 2020: राजस्थान की शाही जीत, धोनी के 200वें मुकाबले में चेन्नई को सात विकेट से रौंदा
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Live IPL Score: अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट की शाही जीत दर्ज की। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/5 का स्कोर खड़ा किया, यह इस सीजन पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ (26*) के साथ 98 रन की अविजित साझेदारी ने इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी। इस मैच के बाद RR अंकतालिका में पांचवें क्रम तो सीएसके आखिरी पायदान पर है।
लाइव अपडेट
अंकतालिका में राजस्थान की छलांग
जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ (26*) के साथ 98 रन की अविजित साझेदारी ने इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी। इस मैच के बाद RR अंकतालिका में पांचवें क्रम तो सीएसके आखिरी पायदान पर है। 2008 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राजस्थान ने एक सीजन में चेन्नई को दो बार हराया हो।Keeping the dream alive. 🙌#CSKvRR | #HallaBol | #RoyalsFamily | #IPL2020 pic.twitter.com/dTA0qSJVJJ
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 19, 2020
राजस्थान ने सात विकेट से जीता मैच
That's that from Match 37.
— IndianPremierLeague (@IPL) October 19, 2020
A 97-run partnership between Buttler and Smith guide @rajasthanroyals to a 7-wicket win over #CSK.#Dream11IPL pic.twitter.com/B6hDh7HnGV
4 ओवर में 14 रन चाहिए
16वें ओवर में चार रन आए। शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में बिना किसी विकेट के 34 रन दिए। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 112/3 स्टीव स्मिथ (20) और जोस बटलर (62)बटलर के लगातार तीन चौके
पीयूष चावला की बेदम पिटाई। पीयूष चावला के ओवर से 16 रन आए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 108/3 स्टीव स्मिथ (18) और जोस बटलर (60)अब 5 ओवर में 18 रन चाहिए।
FOUR. FOUR. FOUR. BUTTLER GETS GOING!!!!
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 19, 2020
18 needed off 30 now! #CSKvRR | #HallaBol | #RoyalsFamily | #IPL2020 | @josbuttler pic.twitter.com/lSPEtQMEP0
जोस बटलर की तूफानी फिफ्टी
37 गेदों में जोस बटलर ने सीजन का पहला अर्धशतक बनाया। यह टूर्नामेंट की 11वीं फिफ्टी थी।FIFTY!@josbuttler brings up a well made half-century. This is his 11th in IPL.#Dream11IPL pic.twitter.com/uxXirAYkMI
— IndianPremierLeague (@IPL) October 19, 2020
36 गेंदों में 34 रन चाहिए
शार्दुल ठाकुर की पांचवीं गेंद में स्टीव स्मिथ ने चौका मारा। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 92/3 स्टीव स्मिथ (15) और जोस बटलर (47)जीत की ओर राजस्थान
चेन्नई सुपरकिंग्स को जीतने के लिए इस साझेदारी को तोड़ना जरूरी। पीयूष चावला ने पहले ओवर में चार रन दिए। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 83/3 स्टीव स्मिथ (9) और जोस बटलर (44)बटलर-स्मिथ के बीच 50 रन की साझेदारी
Partnership: 51 runs and counting! 😃
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 19, 2020
Let's keep it up Royals! #CSKvRR | #HallaBol | #RoyalsFamily | #IPL2020 pic.twitter.com/a6s7zeZA1z
54 गेंदों में 60 रन चाहिए
सैम करन ने पहले ओवर में सात रन दिएSeven of Sam's first over, we wouldn't mind that. More of this. 🤞
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 19, 2020
60 needed in 54 balls. #CSKvRR | #HallaBol | #RoyalsFamily | #IPL2020