फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings vs rajasthan royals ipl 2018 17th match preview

रॉयल्स को मात देकर चेन्नई से पुणे आए अपने फैंस को खुश करना चाहेगी 'माही ब्रिगेड'

Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings vs rajasthan royals ipl 2018 17th match preview
एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के प्रतिबंध के बाद इस सीजन में लौटी हैं। इस बार उनकी पहली टक्कर शुक्रवार को होने जा रही है। पिछले मैच में दोनों पूर्व चैंपियन टीमों को हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


दोनों टीमें जीत की लय हासिल करने को बेताब होंगी। दो जीत और दो हार के साथ राजस्थान रॉयल्स चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। तीन मैचों में दो जीत हासिल कर चुकी चेन्नई के भी इतने ही अंक हैं। बेहतर रनरेट के कारण टीम चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन


नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुआई में टीम को पहले मैच में हार मिली थी, लेकिन उसके बाद टीम ने लगातार दो मैच जीते। पिछले मैच में जरूर कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें सात विकेट से हरा दिया। धीमी विकेट पर रहाणे एंड कंपनी साझेदारियां बनाने में विफल रही और आठ विकेट पर 160 रन का स्कोर बनाया। केकेआर ने आसानी से तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक संजू सैमसन राजस्थान की बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं। वह नाबाद 92 रन की पारी भी खेल चुके हैं। कप्तान रहाणे ने भी उपयोगी योगदान किया है लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं हो सके हैं। गेंदबाजी में के गौतम और बेन लाघलिन ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे हैवीवेट बल्लेबाजों पर अंकुश रखने में सफल रहे हैं।    

राजस्थान ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। अभी तक वह टीम की उम्मीदों पर ज्यादा खरे नहीं उतर सके हैं। चार मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 27 रन है जबकि वह अभी तक एक विकेट ही हासिल कर पाए हैं।
 
दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगातार दो मैचों में जीत हासिल की। मुंबई के खिलाफ ड्वेन ब्रावो ने 30 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हाईस्कोरिंग मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए सैम बिलिंग्स ने अच्छी पारी खेली। 

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में अंबाती रायुडू (49) और एमएस धोनी (79) सुपरकिंग्स को 198 के लक्ष्य के करीब लेकर आए लेकिन टीम चार रन से हार गई। गेंदबाजों में शेन वॉटसन और शार्दुल ठाकुर क्रमश: पांच और तीन विकेट ले चुके हैं। इमरान ताहिर अपनी लेग ब्रेक गुगली का प्रभाव दिखा रहे हैं। अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा भी टीम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। 

संभावित टीमें: 

राजस्थान रॉयल्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान) डार्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, के गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनाडकट और बेन लाफलिन।


चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, सैम बिलिंग्स, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed