फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings vs mumbai indians qualifier 1 ipl 2019 csk vs mi match preview

IPL 2019: आज होगी फाइनल में पहुंचने की जंग, पहले क्वालिफायर में चेन्नई-मुंबई आमने-सामने

Tue, 07 May 2019 09:45 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 07 May 2019 09:45 AM IST
सार

आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी 
  • कुल मैच : 26

  • मुंबई जीत : 15

  • चेन्नई जीत : 11

  • चेपक स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई के बीच सात मुकाबले खेले गए जिनमें पांच में मुंबई जीती 

  • इस सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में मुंबई ने चेन्नई को हराया  

विज्ञापन
chennai super kings vs mumbai indians qualifier 1 ipl 2019 csk vs mi match preview
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : Social media

विस्तार

आखिरी लीग मैच में पराजय झेलने के बावजूद गत चैंपियन चेन्नई IPL के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुंबई से खेलेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई टीम को अपने घरेलू मैदान पर अच्छे प्रदर्शन का भरोसा होगा। 

विज्ञापन


लीग चरण के बाद अब आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे जिसमें चेन्नई और मुंबई पहले क्वालिफायर में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम 12 मई को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी। हारने वाली टीम 10 मई को दूसरा क्वालिफायर खेलेगी। दोनों टीमें तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी है। चेन्नई टीम ने दमदार शुरुआत की लेकिन बीच में लय से भटक गई। उसे मोहाली में आखिरी लीग मैच में पंजाब ने छह विकेट से हराया।
विज्ञापन


चेन्नई के लिए अच्छी बात यह है कि मैच उसके गढ़ में हो रहा है जहां उसका शानदार रिकॉर्ड है। चेन्नई ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर सात में से छह मैच जीते हैं जिसका उसे फायदा मिलेगा।  लीग चरण में चेन्नई के शीर्षक्रम ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे मुंबई के बेहतरीन गेंदबाजों के सामने बेहतर खेल दिखाना होगा। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के अलावा मीडियम पेसर हार्दिक पंड्या भी 14 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 : विकेट ले चुके हैं अब तक मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 
368 : रन बना चुके हैं चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी 

धोनी की बल्लेबाजी पर बड़ा दारोमदार 

chennai super kings vs mumbai indians qualifier 1 ipl 2019 csk vs mi match preview
एमएस धोनी

चेन्नई के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान धोनी पर ही रहा है जिन्होंने 12 मैचों में तीन अर्द्धशतक समेत 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके साथ शेन वाटसन और सुरेश रैना को भी अच्छी पारियां खेलनी होगी चूंकि अंबाती रायडू चल नहीं पा रहे हैं। चेन्नई को केदार जाधव की कमी खलेगी जिन्हें पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान कंधे में चोट लगी। उनकी जगह मुरली विजय या ध्रुव शौरी को उतारा जा सकता है।

रोहित-डिकॉक पर अच्छी शुरुआत का जिम्मा 

chennai super kings vs mumbai indians qualifier 1 ipl 2019 csk vs mi match preview
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस सत्र में गेंदबाजी चेन्नई की ताकत रही है और यहां के धीमे विकेट पर तो उसके गेंदबाज और खतरनाक साबित हुए हैं । इमरान ताहिर अब तक 21 विकेट ले चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के कैगिसो रबादा (25) के बाद दूसरे स्थान पर है। हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा ने 13-13 विकेट लिए हैं।
 

चेन्नई के गेंदबाजों के लिए हालांकि चुनौती कड़ी है क्योंकि मुंबई के क्विंटन डि काक (492), रोहित शर्मा (386) और हार्दिक (380) शानदार फार्म में हैं। रोहित और डि कॉक अगर अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो हार्दिक डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं।

कीरोन पोलार्ड को उनका दिन होने पर रोकना मुश्किल है। ऐसे में मीडियम पेसर दीपक चाहर पर शुरुआती विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी जो अभी तक 16 विकेट ले चुके हैं।

 टीमें इस प्रकार हैः

chennai super kings vs mumbai indians qualifier 1 ipl 2019 csk vs mi match preview
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंंस

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि काक, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनघन, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, सिद्धेश लाड, अंकुल राय, एविन लुईस, पंकज जायसवाल, बेन कटिंग, ईशान किशन, आदित्य तारे, रसिख सलाम, बरिंदर सरां , जयंत यादव, बूरान हेंडरिक्स, लसिथ मलिंगा।

चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शौरी, चैतन्य बिश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनर, शारदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, दीपक चाहर, एन जगदीशन, स्काट ।
 

मुंबई इंडियंस ताकत

chennai super kings vs mumbai indians qualifier 1 ipl 2019 csk vs mi match preview
मुंबई इंडियंस
  • रोहित, क्विंटन डि कॉक और हार्दिक पंड्या की तिकड़ी फार्म में 
  • इस साल दोनों मुकाबलों में मुंबई ने चेन्नई को हराया है 
  • बुमराह और लसिथ मलिंगा के रूप में तेज गेंदबाजों की अच्छी जोड़ी
 

कमजोरी

  • ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस सीजन में ज्यादा सफल नहीं 
  • शीर्ष क्रम के न चल पाने पर मध्यक्रम में सिर्फ हार्दिक पर दारोमदार 
  • स्पिनर क्रुणाल और चाहर अभी तक ज्यादा प्रभावी नहीं रहे 

चेन्नई की ताकत

chennai super kings vs mumbai indians qualifier 1 ipl 2019 csk vs mi match preview
एमएस धोनी
  • घरेलू मैदान पर इस साल सात में से एक मैच हारी है 
  • कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी पूरी तरह फिट 
  • धीमी पिच पर हरभजन और इमरान ताहिर जैसे स्पिनर प्रभावी

कमजोरी  

  • शीर्ष क्रम में वाटसन और रैना का टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन 
  • केदार जाधव चोटिल, अंबाती रायडू फॉर्म में नहीं चल रहे 
  • चोट से वापसी के बाद ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो लय में नहीं   

प्रसारण : 7.30 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed