फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Stats Today Match 7, Captain and Vice-Captain | LSG vs CSK IPL 2022

LSG vs CSK: चेन्नई के खिलाफ पहली जीत की तलाश में उतरेगी लखनऊ, दोनों ही टीमें को पहले मैच में मिली थी हार

Thu, 31 Mar 2022 11:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Mar 2022 11:16 AM IST
सार

LSG vs CSK Preview: यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई में मोईन को किसकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है। मिचेल सैंटनर या डेवोन कॉन्वे में से किसी एक को ड्रॉप किया जा सकता है। कॉन्वे के ड्रॉप होने पर रॉबिन उथप्पा को ऋतुराज के साथ ओपनिंग भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Stats Today Match 7, Captain and Vice-Captain | LSG vs CSK IPL 2022
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के सातवें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) की टीम आमने-सामने होगी। चेन्नई और लखनऊ को इस सीजन अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हार की बड़ी वजह दोनों टीमों के शीर्ष क्रम का असफल होना था।
विज्ञापन


आज जब दोनों टीमें ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो दोनों की निगाह पहली जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने की होगी। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। लखनऊ की टीम इस आईपीएल में नई है। पिछली बार की चैंपियन सीएसके के सामने उनका असली टेस्ट होगा।
विज्ञापन

चेन्नई और लखनऊ दोनों को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने के बाद मैच गंवाना पड़ा था। ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी दूसरी पारी के दौरान ओस काफी प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में दोनों की कोशिश टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने पर रहेगी।

चेन्नई को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम 20 ओवर में बस 131 रन ही बना पाई थी। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स को गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट से हराया था। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
लखनऊ और सीएसके की टीम (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

पिछले मैच की भरपाई करना चाहेंगे राहुल 
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले मैच में नहीं चल पाए। लखनऊ को आईपीएल में पहली जीत हासिल करने के लिए इन दोनों का जल्द से जल्द फॉर्म आना बेहद जरूरी है। मनीष पांडे और एविन लुईस के भी जल्दी आउट होने के बाद मध्यक्रम में दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी और क्रुणाल पांड्या ने जिम्मेदारी संभाली थी, जो कि लखनऊ के लिए अच्छा संकेत है।

तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने प्रभाव छोड़ा, लेकिन काफी महंगे साबित हुए। वहीं, पिछले सीजन में दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अवेश खान कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। लखनऊ को रवि बिश्नोई, के फॉर्म वापसी का भी इंतजार है। वह हुड्डा और क्रुणाल के साथ स्पिन विभाग में अहम भूमिका निभाएंगे।
 

लखनऊ टीम (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान/एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दुष्मंथा चमीरा।
विज्ञापन

सीएसके में धोनी को छोड़कर कोई भी नहीं चला था 
चेन्नई को भी अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस है। पहले मैच में उनकी टीम केवल 131 रन ही बना पाई थी। मोईन अली की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीकी ड्वेन प्रिटोरियस भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पुरानी झलक दिखाई, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़, रोबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे और अंबाती रायुडु नहीं चले थे।

चेन्नई टीम (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

नए कप्तान रवींद्र जडेजा भी बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मोईन को किसकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है। मिचेल सैंटनर या डेवोन कॉन्वे में से किसी एक को ड्रॉप किया जा सकता है। कॉन्वे के ड्रॉप होने पर रॉबिन उथप्पा को ऋतुराज के साथ ओपनिंग भेजा जाएगा। ऐसे में मोईन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे।

वहीं, सैंटनर के ड्रॉप होने पर उथप्पा को पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट लिए थे. लेकिन अन्य गेंदबाज नियंत्रित गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। चेन्नई के गेंदबाजों को इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

धोनी और जडेजा (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने और तुषार देशपांडे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed