फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab ipl 2018 match 56 live scorecard at pune

CSKvKXIP: रैना की फिफ्टी से चेन्नई को मिली शानदार जीत, पंजाब टॉप-4 से बाहर

Mon, 21 May 2018 12:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab ipl 2018 match 56 live scorecard at pune
suresh raina

चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुपरसंडे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से करारी मात दी है। इस हार के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के 11वें सीजन में प्लेऑफ से बाहर हो गई है। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 56वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 5 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सुरेश रैना (61*) के साथ एमएस धोनी 16 रन बनाकर नाबाद डगआउट लौटे। लुंगी एन्गिडी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए। 

विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब उम्मीदें खत्म हो गईं। बेहतरीन शुरुआत के बाद पंजाब की टीम राह भटक गई थी और अब उसे अंतिम चार में जाने के लिए जो आज आखिरी मौका था लेकिन वह इस मौके को सही से भुना नहीं पाई। पंजाब अब तक खेले कुल 14 मैचों में से छह में जीत ही कर पाई। वहीं, प्लेऑफ में पहले ही एंट्री चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के इस सीजन में 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


पंजाब द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के सलामी बल्लेबाज अंबाती रायुडू (1) के रूप में सीएसके को तगड़ा झटका लगा। मोहित शर्मा ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद पांचवें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर अंकित राजपूत ने फाफ डू प्लेसी (14) और सैम बिलिंग्स (0) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने हरभजन सिंह (19)को LBW आउट किया। चौथे विकेट के रैना और हरभजन के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। सुरेश रैना (61*) के साथ एमएस धोनी 16 रन बनाकर नाबाद डगआउट लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से सुरेश रैना और दीपर चहर ने पारी को संभाला ही था लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने मोहित शर्मा के हाथओं कैच आउट कराया। दीपक ने 20 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 39 रन की शानदार पारी खेली। पांचवे विकेट के लिए रैना और चहर के बीच 56 रन की शानदार साझेदारी हुई। 

किंग्स इलेवन पंजाब ने सुपरसंडे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। 

करुण नायर ने जमाया शानदार अर्धशतक

Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab ipl 2018 match 56 live scorecard at pune
karun nair

पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने क्रिस गेल (0) को अपना शिकार बनाया। एन्गिडी ने गेल को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर दीपक चाहर ने गेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए आरोन फिंच (4) को सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराया। 

3.6 ओवर में एक बार फिर लुंगी एन्गिडी ने किंग्स इलेवन पंजाब को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल (7) को क्लीन बोल्ड किया। यहां से मनोज तिवारी और डेविड मिलर ने पारी को संभाला ही था कि 12वें ओवर की पहली गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने मनोज तिवारी को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। तिवारी 35 रन बनाकर डगआउट लौटे। चौथे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 60 रन की साझेदारी हुई।

इसके अगले ही ओवर की पहली गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने डेविड मिलर (24) को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। इसके बाद 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने अक्षर पटेल (14) को सैम बिलिंग्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा 18वें ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर एन्गिडी ने कप्तान अश्विन (0) और टाई (0) को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद 19वें ओवर की पांचवीं गेद पर ब्रावों ने करुण नायर को चहर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 26 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अंकित राजपूत 2 रन बनाकर डगआउट लौटे। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने फाफ के हाथों कैच आउट कराया। सीएसके की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

CSK ने जीता टॉस, पहले की गेंदबाजी

Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab ipl 2018 match 56 live scorecard at pune
cskvkxip

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2018 के 56वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में बदलाव किया गया था।

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए गए था। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने युवराज सिंह और मर्कस स्टोइनिस की जगह करूण नायर और डेविड मिलर को शामिल किया था। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए शेन वॉटसन की जगह फाफ डू फ्लेसी को शामिल किया है।

टीमेंः-

चेन्नई सुपरकिंग्स:  फाफ डू प्लेसी, अंबति रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, दीपर चाहर, लुंगी एन्गिडी।

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, आरोन फिंच, डेविड मिलर, करूण नायर, मनोज तिवारी, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान),  एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed