आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड: सीएसके के हुए संजू सैमसन, चेन्नई ने जडेजा और करन के बदले किया सौदा
चेन्नई ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान के साथ सैमसन को ट्रेड किया है। सीएसके ने शनिवार को इस डील की पुष्टि कर दी है।
विस्तार
SANJU SAMSON IS YELLOVE. 💛
Anbuden welcome, Chetta!🦁 #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/uLUfxIsZiU— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 15, 2025विज्ञापन
सीएसके के प्रबंध निदेशक केएस विश्वनाथन ने कहा, किसी भी टीम के सफर में बदलाव कभी आसान नहीं होता। रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग रहे हैं और सैम करन जैसे खिलाड़ी को टीम से बाहर करना टीम के इतिहास में लिए गए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। यह निर्णय जडेजा और करन दोनों के साथ आपसी समझ से लिया गया। हम जडेजा के असाधारण योगदान और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत के लिए अत्यंत आभारी हैं। हम जडेजा और करन दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हम संजू सैमसन का भी स्वागत करते हैं जिनकी कुशलता और उपलब्धियां हमारी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करती हैं। यह निर्णय बहुत सोच-समझकर, सम्मानपूर्वक और दीर्घकालिक दृष्टि से लिया गया है।
रवींद्र जडेजा 2012 से सीएसके के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। यह ऑलराउंडर 2018, 2021 और 2023 में तीन आईपीएल विजेता सीएसके टीम का हिस्सा रहा है। जडेजा ने सीएसके के लिए 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं और टीम के लिए 2300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। संजू सैमसन के पास अपार अनुभव हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 4500 से ज्यादा रन बनाए हैं। सैमसन एक दशक से भी ज्यादा समय से आईपीएल खेल रहे हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है। सैमसन ने पांच आईपीएल सीजन (2021 से 2025 तक) में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स 2022 सीजन के फाइनल में पहुंची थी।
दूसरी तरफ, सैम करन 2021 में आईपीएल जीतने वाली सीएसके टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने आईपीएल 2020, 2021 और 2025 में सीएसके का प्रतिनिधित्व किया है। करन ने आईपीएल में चेन्नई के लिए 28 मैचों में हिस्सा लिया है और 356 रन बनाने के साथ ही 23 विकेट भी लिए हैं।