{"_id":"5710e4ae4f1c1b8c024a6ab9","slug":"chennai-super-kings-reunite-at-rajkot-after-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब प्रतिबंध के बाद पहली बार मिले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब प्रतिबंध के बाद पहली बार मिले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लगने के बाद इस टीम के खिलाड़ी आईपीएल में दो अन्य टीमों में चले गए हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को राजकोट में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और गुजरात लायंस के बीच मैच के बाद इस टीम के खिलाड़ी आपस में मिले।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बैन लगने के बाद यह पहला मौका था जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाड़ी आपस में मिले और इस पल को यादगार बनाने के लिए सभी ने एकसाथ फोटो भी खींचवाई। यह पल इन खिलाड़ियों के लिए बेहद शानदार रहा।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, ब्रैंडन मैकुलम, फैफ डु प्लेसिस, आर अश्विन, ईश्वर पांडे, इरफान पठान, ड्वेन स्मिथ और डेरेन ब्रॉवो समेत ढेर सारे खिलाड़ी 2 साल के लिए पुणे और गुजरात की टीम में बंट गए हैं ने आपस में एक फोटो सेशन करवाई।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स पर स्पॉट फिक्सिंग के लिए 2 साल का बैन लगा रखा है जिस कारण दो नई टीमों को इन दो सालों के लिए आईपीएल में शामिल किया गया है।
इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया जिसमें बाजी सुरेश रैना के हाथ लगी। जहां एक ओर गुजरात की अगुआई रैना कर रहे थे वहीं दूसरी ओर आईपीएल में कभी एक टीम के लिए खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी पुणे का नेतृत्व कर रहे थे। मैच में पुणे की ओर से रखे गए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने आराम से ऐरोन फिंच (50) और ब्रैंडन मैकुलम (49) की शानदार पारी की बदौलत 12 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की लगातार यह दूसरी जीत है जबकि पुणे की दो मैचों में यह पहली हार है। गुजरात ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था।
A great reunion @Msd @ashwinravi99 @ImRaina @Newbigdog pic.twitter.com/H1x4dYyvEe
— Russell (@russcsk) 15 अप्रैल 2016