{"_id":"663772e274bde3a02a0272fb","slug":"chennai-super-kings-pacer-matheesha-pathirana-return-to-sri-lanka-due-to-hamstring-injury-ipl-2024-pbks-vs-csk-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, बेबी मलिंगा ने छोड़ा टीम का साथ, बीच सीजन में लौटे स्वदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, बेबी मलिंगा ने छोड़ा टीम का साथ, बीच सीजन में लौटे स्वदेश
Sun, 05 May 2024 05:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 05 May 2024 05:22 PM IST
सार
बेबी मलिंगा रविवार को श्रीलंका लौट गए। सीएसके की तरफ से बताया गया कि हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते वह स्वदेश लौटे। आईपीएल के इस सीजन में दाएं हाथ के गेंदबाज ने कुल छह मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना
- फोटो : IPL
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 17वां सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच घातक गेंदबाज मथीशा पथिराना ने बीच में टीम का साथ छोड़ दिया है। वह स्वदेश लौट गए। इस बात की जानकारी सीएसके की तरफ से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दी गई। बेबी मलिंगा रविवार को श्रीलंका लौट गए। सीएसके की तरफ से बताया गया कि हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते वह स्वदेश लौटे। आईपीएल के इस सीजन में दाएं हाथ के गेंदबाज ने कुल छह मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए।
2022 से सीएसके का हिस्सा हैं पथिराना
हाल ही में चेन्नई के तेज गेंदबाज ने धोनी की तारीफ की थी। उन्होंने पूर्व कप्तान को पिता की तरह बताया था। बेबी मलिंगा साल 2022 से सीएसके का हिस्सा हैं। पिछले साल उन्होंने श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह श्रीलंका के लिए 12 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 17 और 11 विकेट चटकाए हैं।
सीएसके ने जारी किया खास वीडियो
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में पथिराना को धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते देखा गया। उन्होंने बताया कि मैदान पर धोनी उन्हें पिता की तरह सलाह देते हैं। हाल ही में थाला ने श्रीलंकाई गेंदबाज के परिवार से मुलाकात की थी। इस खास मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
पथिराना ने कहा, "मेरे पिता के बाद मेरी क्रिकेटिंग लाइफ में ज्यादातर वही मेरे पिता की भूमिका निभा रहे हैं। वह हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं और मुझे सलाह देते हैं कि क्या करना है। यह कुछ ऐसा है, जब मैं अपने घर में होता हूं तो मेरे पिता करते हैं। मुझे लगता है कि यह काफी है। जब मैं मैदान या मैदान के बाहर होता हूं तो वह मुझे ढेर सारी चीजें नहीं बताते। वह बस छोटी-छोटी चीजें बताते हैं लेकिन उससे बहुत फर्क पड़ता है और इससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है। ये छोटी-छोटी चीजें मायने रखती हैं।"