फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK Team Squad Chennai Super Kings full squad after IPL 2021 auction

मोईन अली-गौतम पर लुटाए पैसे, IPL नीलामी के बाद कैसा है चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा स्क्वॉड

Fri, 19 Feb 2021 01:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Feb 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 CSK Team Squad Chennai Super Kings full squad after IPL 2021 auction
चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। चेन्नई के एक होटल में 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। इस दौरान 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए। यूएई में खेला गया बीता साल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए किसी बुरे सपने सा गुजरा। आईपीएल इतिहास में पहली बार धोनी सेना प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। 'डेफिनेटली नॉट' कह कर अपने फैंस का दिल रखने वाले माही के नेतृत्व में इस बार टीम ने छह खिलाड़ियों को खरीदा।

विज्ञापन

CSK ने छह खिलाड़ियों को खरीदा

नीलामी से पहले सीएसके के पास 22.9 करोड़ रुपये थे। शायद यही वजह है कि ग्लेन मैक्सवेल के लिए उन्होंने 14 करोड़ तक की बोली लगा दी थी, लेकिन 25 लाख रुपये आगे बढ़कर आरसीबी ने उन्हें खरीदा। स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बड़े शॉट लगाने में माहिर इंग्लैंड ऑलराउंडर मोईन अली सात करोड़ में चेन्नई के पास आए। बॉलिंग ऑलरॉउंडर कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ देकर सीएसके ने उन्हें आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया। हो सकता है चेतेश्वर पुजारा भी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आए।

  1. कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़)
  2. मोईन अली (7 करोड़)
  3. चेतेश्वर पुजारा (50 लाख)
  4. के भगत वर्मा (20 लाख)
  5. सी हरि निशांत (20 लाख)
  6. एम हरिनकर रेड्डी (20 लाख)


विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी के बाद चेन्नई का पूरा स्क्वॉड

  • बल्लेबाज: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), फाफ डुप्लेसिस, ऋतराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू एन जगदीशन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, चेतेश्वर पुजारा, सी हरि निशांत
  • ऑलराउंडर: सैम करन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम
  • स्पिनर्स: कर्ण शर्मा, आर, साई किशोर, मिचेल सैंटनर, इमरान ताहिर, केएम आसिफ, के भगथ वर्मा
  • पेसर्स: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, जोश हेजलवुड, एम हरिशंकर रेड्डी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed