फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai lock horns with equally desperate mumbai

चेन्नई और मुंबई के लिए करो या मरो की स्थिति

Fri, 19 Oct 2012 11:52 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
जोहानिसबर्ग/एजेंसी Updated Fri, 19 Oct 2012 11:52 PM IST
विज्ञापन
chennai lock horns with equally desperate mumbai

चैंपियंस लीग टी-20 में शनिवार को जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगे तो दोनों के लिए मुकाबले में करो या मरो की स्थिति होगी। मैच में हारने वाली टीम के पास इसके बाद घर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा।

विज्ञापन


ग्रुप ‘बी’ की दोनों आईपीएल टीमें टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई को एक मैच में जहां हार का सामना करना पड़ा वहीं बृहस्पतिवार को उसे यार्कशायर के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द हो जाने के कारण दो अंक से संतोष करना पड़ा। ऐसे में फिलहाल मुंबई की स्थिति शून्य अंक के साथ ग्रुप की सबसे आखिरी टीम चेन्नई से बेहतर है।
विज्ञापन


चेन्नई अपने पिछले दोनों मुकाबले सिडनी सिक्सर्स और हाईवेल्ड लायंस से गंवा चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों में से जो भी टीम मैच शनिवार का मैच जीत जाती है तब भी उसकी सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीदें उनकी ग्रुप की टीम लायंस पर निर्भर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग में बने रहना अब मुश्किल: पोलाक
चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शॉन पोलाक ने कहा कि टीम के लिए लीग में आगे बने रहना अब उसके हाथों में नहीं है। पोलाक ने कहा, ‘हमारे लिए यह स्थिति काफी निराशाजनक है। लायंस अपने दो मैच जीत चुका है और ऐसे में सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करना अब हमारे हाथों में नहीं है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अगर लायंस अपना अगला मैच जीत जाता है तो वह कुल तीन मैच जीत जाएगा और इसी ग्रुप में सिडनी पहले ही अपने तीन मैच जीत चुका है। ऐसे में हमारे लिए स्थिति बिल्कुल अलग हो गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed