फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chandika Hathurusingha to take over as Sri Lanka new head coach

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने चंडिका हथुरुसिंघा को नियुक्त किया टीम का नया हेड कोच

Sat, 09 Dec 2017 07:51 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
Chandika Hathurusingha to take over as Sri Lanka new head coach
चंडिका हथुरुसिंघा - फोटो : Dhaka Tribune

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के ही पूर्व सलामी बल्लेबाज चंडिका हथुरुसिंघा को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। हथुरुसिंघा ने इस साल अक्टूबर में बांग्लादेश के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था और अब वह 20 दिसंबर को श्रीलंका के नए हेड कोच के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। 

विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा, 'एसएलसी यह घोषणा करता है कि चंडिका हथुरुसिंघा टीम के हेड कोच होंगे और वह 20 दिसंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि 6 दिसंबर को हुई बैठक में कार्यकारी समिति ने उनके नए हेड कोच को बनने में अपनी मंजूरी दी। 
विज्ञापन


एसएलसी बोर्ड के साथ तीन साल के करार के तहत हाथुरुसिंघा 2020 तक श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कोच होंगे। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ हाथुरुसिंघा का करार 2019 वर्ल्ड कप तक था, लेकिन उन्होंने अपनी घरेलू टीम के साथ कोच पद की जिम्मेदारी के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढेंः- पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को कुछ पता ही नहीं और दिया बड़ा बयान, लक्ष्मण ने लताड़ लगाई

 
हाथुरुसिंघा ने श्रीलंका-ए टीम के कोच और राष्ट्रीय टीम में सहायक कोच के रूप में काम किया है। हालांकि, 2010 में एसएलसी प्रशासन के साथ उनके रिश्तों में दरार पड़ गई थी। वह श्रीलंका क्रिकेट टीम के 11वें मुख्य कोच होंगे। बता दें कि ग्राहम फोर्ड के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीलंका टीम बिना कोच के थी।

फोर्ड के स्थान पर टीम के फील्डिंग कोच निक पोथास को अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था। हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में वही टीम के कोच थे। टीम इंडिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के दौरान हाथुरुसिंघा को श्रीलंका टीम के कोच के रूप में देखा जाएगा। बता दें कि 49 वर्षीय हथुरुसिंघा ने श्रीलंका के लिए 1991-99 तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1274 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed