{"_id":"67b95b4a9c6c14851807d42e","slug":"champions-trophy-we-are-missing-our-experienced-fast-bowlers-australia-captain-smith-expressed-concern-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: 'हमें अपने अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी खल रही है', ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने जताई चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: 'हमें अपने अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी खल रही है', ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने जताई चिंता
Sat, 22 Feb 2025 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:36 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें अब तक वनडे में 161 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 91 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम को 65 मैचों में जीत मिली है। दो मुकाबले टाई रहे और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से चिंतित नहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी इस बड़ी प्रतियोगिता के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के साथ करेगी, लेकिन 50 ओवर के प्रारूप के विश्व चैंपियन के पास प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क नहीं होंगे।
विज्ञापन
मार्श और स्टोइनिस भी हैं चोटिल
इनके अलावा उसे चोटिल ऑलराउंडर मिचेल मार्श और अचानक संन्यास लेने की घोषणा करने वाले मार्कस स्टोइनिस की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। स्मिथ ने शुक्रवार को इंग्लैंड से मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, 'आईसीसी की अन्य प्रतियोगिताओं की तुलना में हमने चैंपियंस ट्रॉफी में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन मेरा मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में खेलने के दबाव में हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।'

'वनडे विश्व चैंपियन होना यहां अप्रासंगिक'
स्मिथ ने यह भी स्पष्ट किया कि वनडे विश्व चैंपियन होना यहां अप्रासंगिक है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी एक अलग टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में आपको शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यहां आप विश्व कप की तरह धीमी शुरुआत नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा खिलाड़ियों को यही संदेश है कि वे प्रत्येक मैच को क्वार्टर फाइनल की तरह लें।'

युवा खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार
स्मिथ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी में उनके युवा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर हमें अपने अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी खल रही है लेकिन हम इसको लेकर चिंतित नहीं हैं। इससे हमारे युवा खिलाड़ियों के पास विश्व स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका होगा।' ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें अब तक वनडे में 161 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 91 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम को 65 मैचों में जीत मिली है। दो मुकाबले टाई रहे और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।