फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Three Stunning catches, Glenn Phillips surprised Kohli, Alex Carey became Superman IND vs NZ

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हैरान करने वाले 3 कैच, फिलिप्स ने दो बार चौंकाया, कैरी बने सुपरमैन

Sun, 02 Mar 2025 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Mar 2025 03:45 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार नहीं है जब फिलिप्स ने ऐसा हैरान करने वाला कैच पकड़ा हो। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में भी उन्होंने इसी तरह का हवा में कैच पकड़ा था। वहीं, कैरी भी एक बार ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Champions Trophy: Three Stunning catches, Glenn Phillips surprised Kohli, Alex Carey became Superman IND vs NZ
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : JIO Hotstar

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर फील्डिंग में कमाल दिखाया। उनकी इस हैरतअंगेज फील्डिंग का शिकार इस बार विराट कोहली बने। कोहली के हवा में खेले गए एक तेज शॉट को 23 मीटर दूर बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े फिलिप्स ने एक हाथ से लपक लिया। वह कैच लेते वक्त हवा में थे और उन्होंने शानदार डाइव लगाया। 
विज्ञापन


फिलिप्स ने इसके बाद कोहली को देखते हुए ऐसा लुक दिया- मानो कह रहे हों कि यह उनके लिए आम बात है। कोहली समेत स्टेडियम में मौजूद तमाम फैंस फिलिप्स के कैच पर हैरान रह गए और यकीन नहीं कर पाए। यह इस चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार नहीं है जब फिलिप्स ने ऐसा हैरान करने वाला कैच पकड़ा हो। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में भी उन्होंने इसी तरह का हवा में कैच पकड़ा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी भी सुपरमैन बन हवा में कैच लपक चुके हैं। फिलिप्स को मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन फील्डर माना जाता है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन फील्डर हैं, बल्कि अच्छे ऑफ स्पिनर और विकेटकीपर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलिप्स ने रिजवान का कैच लपका

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की चुनौती थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 320 रन बनाए थे। लाथम ने 118 रन की पारी खेली थी। वहीं, फिलिप्स ने 39 गेंद में ताबड़तोड़ 61 रन बनाए थे। हालांकि, फिलिप्स थके नहीं थे और उन्होंने फील्डिंग में गजब की फूर्ति दिखाई। पाकिस्तान की पारी के 10वें ओवर में विलियम ओरुर्के की गेंद पर रिजवान ने बिल्कुल कोहली जैसा शॉट खेला और बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े फिलिप्स ने बाईं तरफ डाइव लगाते हुए एक हाथ से उनका कैच लपका था। रिजवान तीन रन बना सके थे।

फिलिप्स ने कोहली का कैच पकड़ा

इसके बाद अब कोहली के खिलाफ भी फिलिप्स ने यह कारनामा किया। जिस गेंद पर कोहली आउट हुए, उससे एक गेंद पहले कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने कहा था कि फिलिप्स दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने दाईं ओर डाइव लगाया। कोहली ने जब देखा कि यह कैच ले लिया गया है तो वह यकीन नहीं कर पाए। वह चकित दिखे और पवेलियन लौटते वक्त वह मुस्कुराते भी दिखे। सिर्फ कोहली नहीं, बल्कि स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैरान रह गईं। फिलिप्स कोहली से 23 मीटर की दूरी पर खड़े थे और उन्होंने कैच 0.62 सेकंड के रिएक्शन टाइम में लपका जो कि बहुत ही तेज था।

कैरी ने सॉल्ट का कैच पकड़ा

वहीं, एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप-बी के मैच में हैरान करने वाला कैच पकड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड की पारी के दूसरे ओवर में बेन ड्वारशुइस की गेंद पर फिल सॉल्ट ने मिड ऑन पर शॉट खेला। शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े कैरी ने कुछ कदम पीछे लेते हुए हवा में छलांग लगाई और डाइव लगाते हुए एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। तब स्टेडियम में मौजूद फैंस और खुद सॉल्ट यकीन नहीं कर पाए थे। इस मैच में इंग्लिश टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed