फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy schedule likely to announce in few days reports pakistan will host or not bcci didnt agreed

Reports: पाकिस्तान में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? इस दिन जारी हो सकता है शेड्यूल, सामने आई बड़ी जानकारी

Thu, 07 Nov 2024 08:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी के प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान को भारत के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम भी हैं। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें हैं।

विज्ञापन
champions trophy schedule likely to announce in few days reports pakistan will host or not bcci didnt agreed
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन है, लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेन्यू का एलान नहीं किया है। इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बहुत जल्द चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन

कब होगा कार्यक्रम का एलान?
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल 10-12 नवंबर तक लाहौर का दौरा करेगा। इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जारी तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान एक कार्यक्रम में चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान किया जा सकता है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 11 नवंबर को आईसीसी की तरफ से प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में
चैंपियंस ट्रॉफी के प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान को भारत के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम भी हैं। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें हैं। हालांकि, अभी तक आईसीसी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने नहीं भरी हामी
चैंपियंस ट्रॉफी की आधिकारिक मेजबानी पाकिस्तान के पास है। हालांकि, भारत उसकी राह का कांटा बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान भेजने के लिए हामी भरी है। ऐसे में अगर भारत अंत तक नहीं मानता है, तो मजबूर आईसीसी को यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर कराना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च तक होगा।

लाहौर में हो सकता है फाइनल
इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सभी मुकाबले लाहौर में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। एक मार्च को बहुप्रतिक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी लाहौर में ही खेला जाएगा। पांच और छह मार्च को क्रमश: पहला सेमीफाइनल (कराची) और दूसरा सेमीफाइनल (रावलपिंडी) खेला जाएगा। नौ मार्च को लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।
 

चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम इस प्रकार हो सकता है...

तारीख मैच स्थान
19 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान कराची
20 फरवरी बांग्लादेश बनाम भारत लाहौर
21 फरवरी अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका कराची
22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाहौर
23 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत लाहौर
24 फरवरी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश रावलपिंडी
25 फरवरी अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर
26 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी
27 फरवरी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड लाहौर
28 फरवरी अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी
1 मार्च पाकिस्तान बनाम भारत लाहौर
2 मार्च दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी
5 मार्च सेमीफाइनल 1: अभी तय नहीं बनाम अभी तय नहीं कराची
6 मार्च सेमीफाइनल 2: अभी तय नहीं बनाम अभी तय नहीं रावलपिंडी
9 मार्च फाइनल: अभी तय नहीं बनाम अभी तय नहीं लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed