{"_id":"9f3f6dfa-d44b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-preview-west-indies-vs-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे वेस्टइंडीज और द. अफ्रीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे वेस्टइंडीज और द. अफ्रीका
कार्डिफ
Updated Thu, 13 Jun 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी में शामिल वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका शुक्रवार को जब आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का होगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबला जीतकर इस समय समान स्थिति में हैं और हर हाल में कल का मैच जीतना चाहेंगी।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में भारत से 26 रन से हार गई थी लेकिन बाद में उसने वापसी करते हुए पाकिस्तान को अगले मैच में 67 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में वापसी कर ली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी टीम को अब कार्डिफ् में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा तभी वह सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।
ऐसी ही स्थिति कैरेबियाई टीम की भी है। वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर जीता था। लेकिन दूसरे मैच में भारत से उसे आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
इस लिहाज से यदि वेस्टइंडीज टीम दक्षिण अफ्रीका को शुक्रवार को पस्त कर देती है तो वह सेमीफइनल की राह तय कर सकती है।
द. अफ्रीकी टीम के स्टार गेंदबाज डेल स्टेन चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल सके थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ् अपने दूसरे मैच से पहले उन्होंने नेट पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। और संभावना है कि वह कल के मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कैरेबियाई बल्लेबाजों की विकेट उखाड़ने के लिए मैदान पर मौजूद होंगे।
उसके पास स्टेन के अलावा लोनवाबो सोत्सोबे, क्रिस मॉरिस, रेयान मैक्लारेन और जेपी डुमिनि जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन में खुद को साबित किया था।
वहीं टीम का बल्लेबाजी क्रम भी काफी मजबूत है। पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच हाशिम अमला, कप्तान एबी डीवीलियर्स, फैफ डु प्लेसिस, कोलिन इंग्राम और डुमिनि जैसे बल्लेबाजों की उपस्थिति से दक्षिण अफ्रीका एक आलराउंड टीम है।
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के पास क्रिस गेल है। गेल के अलावा कीरोन पोलार्ड, जॉनसन चार्ल्स, डैरेन ब्रावो, मार्लोन सैम्युअल्स, और डैरेन सैमी भी टीम के लिए बड़ स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि गेंदबाजी में कैरेबियाई टीम को अपना स्तर सुधारना होगा।