फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london

चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला

Thu, 01 Jun 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 01 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में गुरुवार को लंदन के ओवल मैदान पर खेले जाने वाले पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना बांग्लादेश से होगा। इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की भिड़ंत साल 2015 के विश्व के दौरान प्री-क्वार्टर फाइनल में हुई थी। जिसमें बांग्लादेश ने तीन बार फाइनलिस्ट इंग्लैंड को मात देकर घर वापस भेज दिया था। इसके बाद से दोनों टीमों का विश्व क्रिकेट में कद बढ़ता गया। इस बात की झलक आईसीसी रैंकिंग में भी दिखाई पड़ती रही। बांग्लादेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड को त्रिकोणीय सीरीज में मात देकर आईसीसी रैंकिंग अब तक की सर्वश्रेष्ठ छठा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला

Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड के वन डे मैच खेलने के पारंपरिक रवैये में कोई बदलाव दिखाई नहीं आया है। ऐसा लगता है कि खिलाड़ी इसमें कोई बदलाव करना चाहती है। कप्तान इयान मोर्गन इंग्लैंड को आक्रामक बनाना चाहते हैं। लेकिन उनका आक्रामक रूप केवल इंग्लैंड की सरजमीं पर नजर आता है। ऐसे में लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड की आक्रामक रुख अपनाए रहेगी जिसकी पहली झलक बांग्लादेश के खिलाफ ओवल में नजर आएगी। इंग्लैंड के कोच के बयान से भी ऐसा ही जाहिर होता है। ट्रेवर बेलिस ने कहा- मैंने कभी किसी टीम को रक्षात्मक रवैया अपनाकर वैश्विक टूर्नामेंट जीतते हुए नहीं देखा। हमेशा वह टीम जीतती रही है जिसने साहसिक खेल दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला

Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : icc
ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले 12 वनडे मैच में इंग्लैंड ने 10 बार 300 रन के आंकड़े को पार किया है। एक मैच में तो उन्होंने 3 विकेट पर 444 रन का स्कोर खड़ा किया जबकि एक में 6 विकेट पर 296। केवल एक ही मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी विफल रही है वह भी चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में वो केवल 183 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में तो एक समय इंग्लैंड का स्कोर 20 रन पर 6 विकेट हो गया था लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से इंग्लिश टीम 183 रन तक पहुंचने में भी सफल हो गई। 
विज्ञापन

चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला

Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london
बांग्लादेश - फोटो : getty
बांग्लादेश के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले आखिरी अभ्यास मैच अच्छा नहीं रहा। भारत के खिलाफ 7.3 ओवर में 22 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। भारत के 324 रन के जवाब में बांग्लादेश केवल 84 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजों ने भी भारत के खिलाफ खूब रन लुटाए। दोनों  टीमों की चिंताएं एक जैसी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले हार का सामना करने वाली दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इंग्लैंड के पास जो रूट, इयान मोर्गन, जेसन रॉय, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। जबकि बांग्लादेश के पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करता है। 

चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला

Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london
बेन स्टोक्स
घुटने की चोट का सामना कर रहे बेन स्टोक्स को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए फिट हो गए हैं। लेकिन किसी विशेष परिस्थिति में किसी अन्य खिलाड़ी को आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालनी होगी। ओवल की पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। अधिकांश टीमों ने इस मैदान पर 300 रन के आंकड़े को आसानी से पार किया है। बावजूद इसके यदि तेज गेंदबाज पिच का फायदा उठाने में सफल होते हैं तो मैच का परिणाम बदलने में देर नहीं लगेगी।

चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला

Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london
बांग्लादेश - फोटो : getty
हालांकि बांग्लादेश ने पिछले दो वर्षों में सीमित ओवरों के अपने खेल में काफी सुधार किया है। भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में सर्वाधिक 24 रन बनाने वाले मेहदी हसन का मानना है कि उनकी टीम इंग्लैंड को हरा सकती है। उन्होंने कहा, ‘हां, हमने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इस बार भी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।’ चैंपियंस ट्रॉफी के इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कई ऐसे खिलाड़ी भी मैदान पर उतरेंगे जो विश्व कप 2015 के मैच में खेले थे जिसमें बांग्लादेश ने इंग्लैंड को हराया था। एडिलेड ओवल में खेले गए उस मैच में महमुदुल्लाह ने शतक जमाया था जबकि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला

Champions Trophy Preview Match no 1 England vs Bangladesh at london
मुस्ताफिजुर रहमान - फोटो : Sussex
भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में मिली हार से बांग्लादेश परेशान है, बांग्लादेश के कोच  चंडिका हतुरासिंघे ने कहा, निश्चिततौर पर हार से मनोबल पर थोड़ा प्रभाव पड़ता है लेकिन यह अभ्यास मैच था। हमारे लिए इंग्लैंड के खिलाफ मैच बेहद महत्वपूर्ण है। यह चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच है। पिछले मैच को छोड़ दिया जाए तो हमारी तैयारियां अच्छी हैं। आपके पूर्व के प्रदर्शन से थोड़ा बहुत आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन आपको हमेशा नई शुरुआत करनी पड़ती है। हमें यहां अच्छी शुरुआत करनी होगी और हम इसी पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed