{"_id":"1ecc9668-d1ec-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-preview-india-vs-west-indies-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी: इंडिया-विंडीज के बीच होगी कांटे की टक्कर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी: इंडिया-विंडीज के बीच होगी कांटे की टक्कर
लंदन
Updated Mon, 10 Jun 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में अपने-अपने मुकाबले जीतकर सफल आगाज कर चुकी इंडिया और वेस्टइंडीज मंगलवार को जब केनिंगटन ओवल में आमने-सामने होंगी तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन से हराया था। टीम इंडिया इस समय जबरदस्त फार्म में है। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी का प्रदर्शन पिछले मुकाबले में बेहतरीन था।
विज्ञापन
दूसरी ओर उसके सामने खड़ी है कैरेबियाई टीम जिसके अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल में टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में दो विकेटों से शिकस्त देकर कैरेबियाई खिलाड़ियों ने भी खुद को साबित किया है। ऐसे में दोनों ही टीमें बराबरी की हैं और टीम इंडिया अपनी विपक्षी टीम को कमतर नहीं आंक सकती है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में ओपनर शिखर धवन सरप्राइज पैकेज रहे हैं। शिखर ने 114 रनों की पारी खेलकर जहां अपनी जगह लगभग पक्की की वहीं ओपनिंग क्रम के ही अन्य बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पिछले मैच में मुरली विजय को बाहर बैठना पड़ था ऐसे में देखना होगा कि अगले मैच में मुरली की वापसी अंतिम एकादश में हो पाती है या नहीं।
बल्लेबाजी में आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को उसका पहला खिताब दिलाने वाले टीम के कप्तान रहे रोहित शर्मा ने भी 65 रनों का अहम योगदान दिया था। हालांकि अभ्यास मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मात्र 14 रन ही बना सके। इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ कार्तिक को इस बार बड़ी पारी खेलनी होगी।
इनके अलावा कप्तान धोनी, युवा बल्लेबाज विराट कोहली और आलराउंडर रवींद्र जडेजा भी टीम के अहम बल्लेबाज हैं जो कैरेबियाई खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
टीम के विशेषज्ञ गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, आलराउंडर जडेजा सभी बेहतरीन गेंदबाज हैं जिन्होंने पिछले मैच में विपक्षी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया था। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, मार्लोन सैमुअल्स, ड्वेन ब्रावो जैसे बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के साथ रन लुटाने से भी बचना होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले गेल चैंपियंस ट्रॉफी में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिहाज से भी यह ‘कैरेबियाई रन मशीन’ टीम इंडिया की सबसे बड़ चुनौती होंगे।