{"_id":"12ef0fd0-d41f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-live-sri-lanka-vs-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफीः श्रीलंका ने सात विकेट से इंग्लैंड को रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफीः श्रीलंका ने सात विकेट से इंग्लैंड को रौंदा
ओवल
Updated Fri, 14 Jun 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप 'ए' के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी है। श्रीलंका ने 294 रनों के लक्ष्य को 47.1 ओवर में तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया।
विज्ञापन
श्रीलंका की जीत में कुमार संगकारा के शतक (134) और कुवान कुलशेखरा (58) की बेहतरीन बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। कुलशेखरा ने महज 38 गेंदों में 58 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
कुमार संगकारा को शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इसके अलावा महेला जयवर्धने (42) और दिलशान तिलकरत्ने (44) ने भी उम्दा पारी खेली।
इससे पहले मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 293 रन बनाए। जोनाथन ट्राट (76), जोई रुट (68) और कप्तान एलिस्टर कुक (59) ने अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद इंग्लैंड ने बढ़िया शुरुआत की। कप्तान एलिस्टर कुक (59) और इयान बेल के साथ पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। बेल (20) शमिंडा इरंगा की गेंद पर परेरा के हाथों कैच आउट हुए।
इसके बाद कुक ने जोनाथन ट्राट (76) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की बेजोड़ साझेदारी निभाई। इस दौरान कुक ने अपना पचासा भी पूरा किया। कुक की पारी का अंत रंगना हेराथ ने पगबाधा कर किया।
देखिए फोटो गैलरीः इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
कुक के जाने के बाद ट्राट ने जोई रुट (68) के साथ इंग्लिश पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम का स्कोर दो सौ के पार पहुंचाया। इस साझेदारी के दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी लगाए।
ट्राट को हेराथ ने और रुट को मलिंगा ने आउट किया। मलिंगा ने रुट और इयोन मोर्गन (13) को लगातार गेंदों में आउट कर हैट्रिक की संभावना बना ली थी लेकिन हैट्रिक लेने में नाकाम रहे।
अंतिम ओवरों में रवि बोपारा (नाबाद 33 रन, 2 चौका व 3 छक्का) ने आतिशी पारी खेली। जबकि श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा, शमिंडा इरंगा और रंगना हेराथ ने दो-दो विकेट झटके।
इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया था जबकि श्रीलंका को कार्डिफ में खेले गए अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से एक विकेट से हार झेलनी पड़ थी।