{"_id":"40296e3a-d8c2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-live-match-england-vs-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी: ट्रोट के पचासे से फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी: ट्रोट के पचासे से फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनाथन ट्रोट के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के 176 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर मात्र 37.3 ओवर में हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में समेटने के बाद इंग्लैंड की टीम शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद संभल गई।
हालांकि मेजबान इंग्लैंड को शुरुआत में ही झटका लग गया जब कप्तान एलिस्टर कुक सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। इयान बेल भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और 20 रन बनाकर पेवेलियन लट गए।
विज्ञापन
मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
41 रन पर दो विकेट गिरने के बाद जोनाथन ट्रोट ने जोए रूट के साथ पारी को संभाला। ट्रोट ने 84 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली।
जोसेफ रूट ने ट्रोट का अच्छा साथ निभाया और 71 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि रूट अपना अर्द्धशतक पूरा नहीं कर पाए और डुमिनी ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्रिस मॉरिस, जीन पॉल डुमिनी और रोरी क्लिएंविड्थ ने 1-1 विकेट लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने दिया 176 का लक्ष्य
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरे 50 ओवर भी टिककर नहीं खेल सकी और 38.4 ओवर में 175 रनों पर ऑल आउट हो गई।
टीम के लिए एकमात्र बल्लेबाज डेविड मिलर ने अर्द्धशतक लगाया। मिलर ने 51 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। रोरी क्लिएंविड्थ ने 43 रनों की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 19वें ओवर में महज 70 रनों के स्कोर पर टीम के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स ट्रेडवेल ने 3-3 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए जबकि स्टीवन फिन को 1 विकेट मिला।