फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: 'Learned a lot by bowling with him', Harshit Rana admission about Bumrah

Champions Trophy: 'उनके साथ गेंदबाजी करके काफी कुछ सीखा', हर्षित ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

Fri, 21 Feb 2025 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Feb 2025 03:25 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें बुमराह के साथ खेलने का मौका मिला। राणा ने बांग्लादेश पर चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में गुरुवार को छह विकेट से मिली जीत के बाद बुमराह को लेकर बयान दिया।

विज्ञापन
Champions Trophy: 'Learned a lot by bowling with him', Harshit Rana admission about Bumrah
हर्षित राणा - फोटो : BCCI

विस्तार

बेहद कम समय में तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी निरंतरता और शीर्ष स्तर पर खेल के अनुकूल ढलने का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया है। 23 साल के राणा ने दिसंबर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 और वनडे सीरीज में सीमित ओवरों की टीम में डेब्यू किया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें बुमराह के साथ खेलने का मौका मिला। राणा ने बांग्लादेश पर चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में गुरुवार को छह विकेट से मिली जीत के बाद कहा, 'मुझे जसप्रीत भाई के साथ गेंदबाजी करके काफी फायदा मिला। उनके पास काफी अनुभव है और वह हमेशा मुझे मार्गदर्शन देते रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों के बारे में और विभिन्न प्रारूपों के बारे में बात करते थे। मुझे इससे काफी फायदा मिला। मैंने उनसे निरंतरता सीखी है।' राणा ने भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की भी तारीफ की जिन्होंने उनकी लाइन और लेंथ पर काम किया। उन्होंने कहा, 'मैंने मोर्कल से भी बहुत कुछ सीखा। उन्होंने मेरी लाइन और लेंथ पर काफी काम किया है। कप्तान और कोच से भी सहयोग मिला जिसकी वजह से ही मैं खेल रहा हूं। मुझे शुरूआत में मौके नहीं मिले, लेकिन मैंने इंतजार किया  मैं अभ्यास में हमेशा अपना शत प्रतिशत देता था।'
विज्ञापन

भारतीय टीम ने शुभमन गिल के शतक की मदद से बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है। मोहम्मद शमी की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर रोक दिया था। जवाब में भारत ने गिल के 129 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की बदौलत 46.3 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर मैच जीता। भारतीय टीम ने इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed