{"_id":"67a593a57317a876c8089519","slug":"champions-trophy-india-should-be-worried-about-pakistan-interim-coach-aaqib-javed-dig-at-bumrah-injury-2025-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: 'भारत को इसकी चिंता होनी चाहिए', पाकिस्तान के अंतरिम कोच ने बुमराह की चोट पर कसा तंज, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: 'भारत को इसकी चिंता होनी चाहिए', पाकिस्तान के अंतरिम कोच ने बुमराह की चोट पर कसा तंज, जानें
Fri, 07 Feb 2025 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:31 AM IST
सार
टीम में फहीम अशरफ और खुशदिल शाह के चयन पर आलोचकों ने निशाना साधा था। इस चयन को लेकर फैंस में बहुत नाराजगी है। फैंस का मानना है कि इन्होंने हाल फिलहाल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि, आकिब ने इसका बचाव किया है।
विज्ञापन
आकिब जावेद और बुमराह
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद ने कहा है कि भारत को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पहले अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चिंतित होना चाहिए। बुमराह पीठ में चोट की वजह से सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। वह अभी बंगलूरू में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं, जहां स्कैन किए जाने के बाद उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर स्पष्टता आएगी।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
'हम बुमराह को ही सोचकर प्लान नहीं बनाएंगे'
आकिब ने बुधवार को लाहौर के गनी ग्लास मैदान में पाकिस्तान के ट्रेनिंग सेशन के मौके पर कहा, 'भारत को बुमराह की फिटनेस के बारे में चिंतित होना चाहिए। जब आप चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हैं तो सबसे खूबसूरत बात यह है कि आप किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। शीर्ष आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें खेल रही हैं। अगर किसी टीम के पास बुमराह जैसा गेंदबाज है तो यह प्लस प्वाइंट है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ उन्हीं को सोचकर सारी योजनाएं बनाएंगे।'

फहीम अशरफ
- फोटो : @TheRealPCB
आकिब ने पाकिस्तान की टीम का बचाव किया
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम चयन को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। अहमद शहजाद से लेकर वसीम अकरम तक ने इस चयन की आलोचना की थी। टीम में फहीम अशरफ और खुशदिल शाह के चयन पर आलोचकों ने निशाना साधा था। इस चयन को लेकर फैंस में बहुत नाराजगी है। फैंस का मानना है कि इन्होंने हाल फिलहाल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि, आकिब ने इसका बचाव किया है।

पाकिस्तान की टीम
- फोटो : PCB
फहीम और खुशदिल को लेकर आकिब का बयान
उन्होंने कहा, 'दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर बदलाव करना सही नहीं है। यही टीम चैंपियंस ट्रॉफी में खेलती दिख सकती है। जब आप न्यूजीलैंड, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ तीन पूल मैचों पर गौर करते हो तो आपको शीर्ष सात बल्लेबाजों की जरूरत होती है जिसमें दो आलराउंडर सहित चार गेंदबाजी विकल्प होते हैं।' टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी काम कर रहे आकिब ने कहा, 'फहीम और खुशदिल दोनों ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की तुलना में उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेलने के लिए बेहतर विकल्प हैं।'

पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC/PCB
'पाकिस्तान का लक्ष्य 325+ रन बनाने का'
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का लक्ष्य न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मौजूदगी वाली त्रिकोणीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से लगभग 325 रन बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हाल के वर्षों में टी20 क्रिकेट में 200 रन बेंचमार्क बन गए हैं। इसलिए वनडे में 325 या 350 का स्कोर भी संभव है। खासकर तब जब फील्डिंग में कुछ सख्त नियम हैं। शुरुआती ओवरों में सर्कल के बाहर केवल चार फील्डर्स को अनुमति से आप अच्छे रन बना सकते हैं।

पाकिस्तान की कमान संभालेंगे रिजवान
मोहम्मद रिजवान इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। 2023 वनडे विश्व कप में बाबर ने टीम का नेतृत्व किया था। इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान खिताब बचाने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा। त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आठ फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगी।
इसके बाद कीवी टीम 10 फरवरी को वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। पहले दो मैचों के बाद मुकाबले रावलपिंडी से कराची में स्थानांतरित हो जाएंगे। पाकिस्तान 12 फरवरी को डे नाइट मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पांच दिन पहले 14 फरवरी को कराची में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी शहर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

बाबर-रिजवान
- फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम
फखर जमां, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), खुशदिल शाह, सलमान आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, नसीम शाह।