Champions Trophy: 'चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से ज्यादा जरूरी है भारत को हराना?' पाकिस्तान के उपकप्तान ने दिया जवाब
पाकिस्तान क्रिकेट जगत में कुछ ऐसे भी हैं जो भारत के खिलाफ जीत को आईसीसी टूर्नामेंट जीतने से बड़ी उपलब्धि मानते हैं। हालांकि, सलमान उस विचारधारा का समर्थन नहीं करते।
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने यह बयान दिया था कि उनके लिए भारत को हराना ज्यादा जरूरी है, भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाएं। अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम के उप-कप्तान सलमान अली आगा से मैच के महत्व के बारे में पूछा गया है। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी उठाने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।
उन्होंने पीसीबी पॉडकास्ट पर एक चैट के दौरान कहा, 'मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उत्साहित हूं क्योंकि पाकिस्तान की आईसीसी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है और यह खास है। लाहौर से होने के नाते अपने गृहनगर में ट्रॉफी उठाना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। पाकिस्तान की टीम में इसे जीतने की क्षमता है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान माहौल काफी अलग रहता है। जैसा कि सब कहते हैं कि यह दुनिया का सबसे बड़ा मैच है, लेकिन बात यह है कि यह सिर्फ एक मैच है। मेरे लिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है, न कि बस उस एक मैच को जीतना।'
5️⃣8️⃣th edition of the PCB Podcast released! 🎙️
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 15, 2025
Salman Butt interviews Pakistan white-ball vice-captain @SalmanAliAgha1 and spinner Abrar Ahmed 🏏
🎥 https://t.co/6SjnJuTXkN
🎧 https://t.co/gOSUDlBXRt
⏪ https://t.co/uZ4BHqD4ub
🗒️ https://t.co/VEqCZeP3J7 pic.twitter.com/XA9qFS4fUC
पाकिस्तान क्रिकेट जगत में कुछ ऐसे भी हैं जो भारत के खिलाफ जीत को आईसीसी टूर्नामेंट जीतने से बड़ी उपलब्धि मानते हैं। हालांकि, सलमान उस विचारधारा का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ जीत जाए और चैंपियंस ट्रॉफी न जीते तो कोई फायदा तो है नहीं। अगर हम वह मैच हारते भी हैं और चैंपियंस ट्रॉफी जीतते हैं, तो मेरे ख्याल से मेरे लिए वो सबसे बड़ी जीत है।'
सलमान ने यह भी कहा कि वह टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। वह भारत को हराने में अपनी टीम की मदद करना चाहते हैं। सलमान ने कहा कि वह और उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच जीतने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम सभी भारत के खिलाफ मैच को जीतना चाहते हैं और हम इसे जीतने की कोशिश करेंगे। मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगा।'