{"_id":"593cd1b14f1c1ba26b8b4c32","slug":"champions-trophy-2017-virat-kohli-is-a-great-player-with-a-good-heart-says-ab-de-villiers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिविलियर्स ने कहा, इन भारतीय खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डिविलियर्स ने कहा, इन भारतीय खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा है कि वह एक अच्छे दिल वाले अच्छे इंसान हैं। विराट और डिविलियर्स दोनों ही एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। शनिवार को जब डिविलियर्स से प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरी कोहली के बारे में बेहद सरल राय है। वह एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। हम आईपीएल में कुछ सालों से बैंगलोर के लिए एक साथ खेल रहे हैं। मैं मैदान के बाहर भी उनका सम्मान करता हूं। वह एक अच्छे दिल वाले अच्छे इंसान हैं। वह जिस अंदाज में क्रिकेट खेलते हैं मैं उसे बहुत पसंद करता हूं।
डिविलियर्स ने आगे कहा, वह बेहद प्रतिस्पर्धी हैं। वह हमेशा सबसे आगे रहना पसंद करते हैं। क्रिकेट को लेकर कुछ ऐसा रवैया मेरा भी है। मैं हमेशा अपनी टीम के लिए योगदान कर जीत हासिल करना चाहता हूं। वह एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और एक बार उनका बल्ला चलना शुरू हो गया तो उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल है।

अश्विन के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं
विराट कोहली और अश्विन
डिविलियर्स ने कहा, विराट को रोकने के लिए हमने प्लान तैयार कर लिया है। हम उन्हें पारी की शुरुआत में आउट करने की कोशिश करेंगे। यदि दूसरे बड़े खिलाड़ियों की तरह आप उन्हें शुरुआत में नहीं आउट कर सके तो वो आपको बड़ा नुक्सान पहुंचा सकते हैं। विराट जब एक बार लय पकड़ लेते हैं तो उन्हें रोका नहीं जा सकता। ऐसे में वो मैच को आपकी पकड़ से दूर ले जाते हैं।
डिविलियर्स ने कहा, उन्हें आशंका है कि विराट हमारे खिलाफ अश्विन को मैदान में उतारेंगे क्योंकि उनकी टीम के ऊपरी क्रम में बांए हाथ के तीन बल्लेबाज हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का जवाब नहीं दिया कि प्रोटियाज को अश्विन के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है या नहीं। उन्होंने कहा मैं ये नहीं कह सकता कि हमें उनके खिलाफ खेलना पसंद है या नहीं। वह एक महान गेंदबाज हैं। वो बहुत सारे विकेट ले चुके हैं। वह भारत में हमारे खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। अश्विन को टीम में शामिल करने या ना करने का निर्णय उन्हें लेना है। यदि वो टीम में शामिल होते हैं तो हम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

अब तक नहीं चला है एबी का बल्ला
एबी डीविलियर्स
डिविलियर्स ने कहा, हम पिछले साल इसी अंदाज में खेले और सफल रहे। हमारे दिमाग में यह अच्छी तरह साफ है जीत के लिए क्या जरूरी है और क्या करना है। हमें लगता है कि जब हम मानसिक रूप से तनाव में नहीं रहते हैं तब अच्छा प्रदर्शन करते हैं। डिविलियर्स ने कहा, ये सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि टीम में किसी तरह की घबराहट वाली स्थिति न हो। पिछले साल-डेढ़ साल में हमने इस तरह के करो या मरो जैसी स्थिति मैचों में जीत हासिल की है। इसलिए हमारे सामने एक बार फिर वैसी ही स्थिति है हम इस मैच में भी पिछले मैचों जैसी एप्रोच रखेंगे।
अंतिम एकादश के बार में डिविलियर्स ने बताया कि पिच देखने के बाद ही वो अंतिम एकादश के बारे में फैसला करेंगे। डिविलियर्स के लिए व्यक्तिगत तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी अच्छी नहीं रही है। दो पारियों में वह केवल 4 और 0 का स्कोर ही बना सके हैं। जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बल्ले से भी वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, मैं अच्छे फॉर्म में हूं, ये बात मैं कल मैच में साबित करूंगा। मैं अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।