फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2017 Final India Vs Pakistan Live From The Oval London

#INDvPAK: पाक ने पहली बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, भारत को दी 180 रन से मात

Mon, 19 Jun 2017 07:14 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Mon, 19 Jun 2017 07:14 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 Final India Vs Pakistan Live From The Oval London

चैंपियंस ट्रॉफी के एकतरफा फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से मात देकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। 339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आरंभिक बल्लेबाजी क्रम मोहम्मद आमिर की कहर बरपाती गेंदों के सामने ढह गया। इसके बाद बाकी बची कसर शादाब खान मध्यक्रम में धोनी, युवराज और केदार जाधव को पवेलियन भेजकर पूरी कर दी। यह हाल के वर्षों में टीम इंडिया की किसी भी फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी हार है। हार्दिक पांड्या के अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। 

विज्ञापन

पूरी भारतीय टीम 30.3 ओवर में महज 158 रन पर ढेर हो गई। भारतीय बल्लेबाज कोई साझेदारी नहीं कर सके। आरंभिक और मिडिल आर्डर के बल्लेबाजी के ढहने के बाद सातवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। पांड्या ने 43 गेंद पर शानदार 76 रन की पारी खेली। लेकिन जड़ेजा के साथ गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए। पांड्या के आउट होने के बाद पाकिस्तान की जीत महज औपचारिकता रह गई थी।  
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने भारत के सामने जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 30.3 ओवर 158 पर ही ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान को 180 रनों से जीत  मिली। पाक ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

हार्दिक पांड्या ने धुआंधार फिफ्टी जड़ी और इसके बाद वो रनआउट हो गए। युवराज सिंह 22 रन बनाकर शादाब खान का शिकार बने। धोनी को हसन अली ने पवेलियन भेजा। क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। मोहम्मद आमिर ने तीन विकेट चटकाए। भारत को जीत के लिए 131 गेंदों में 183 रनों की जरूरत है।

सलामी बल्लेबाजी फखर जमान ने 2 जीवनदानों का भूरपूर फायदा उठाते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ा। फखर जमान ने 106 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 114 रन की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने 128 रन जोड़े। अजहर अली ने 71 गेंदों में 59 रन जोड़े। मोहम्मद हफीज ने 34 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों समेत ताबड़तोड़ 57 रन ठोके। इसके अलावा बाबर आजम ने 46 रन और इमाद वसीम ने 25 रनों की पारी खेली।


भारत के गेंदबाजों ने बेअसर गेंदबाजी की। भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहा। भुवी ने 10 ओवर में से 2 मेडन डालते हुए 44 रन खर्च किए और 1 विकेट लिया। हार्दिक पांड्या ने 53 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। केदार जाधव को भी 1 सफलता मिली। टीम इंडिया के स्पिनर खासे महंगे साबित हुए। अश्विन ने 10 ओवर में 70 और जडेजा ने 8 ओवर में 67 रन लुटाए। दोनों को एक भी सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed