{"_id":"593377674f1c1bac0dbddbba","slug":"champion-trophy-hashim-amla-becames-the-fastest-to-make-25-odi-centuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी: अमला ने एक और मामले में कोहली को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी: अमला ने एक और मामले में कोहली को पीछे छोड़ा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
हाशिम अमला
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक और मामले में पछाड़ा है।
विज्ञापन
अमला ने अपने वनडे करियर की 25 वीं सेंचुरी मारकर विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा है। लंदन में शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अमला ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 112 गेंदों में 103 रन बनाकर अपना सैकड़ा पूरा किया। अपनी इस पारी में अमला ने पांच चौके और दो छक्के जड़े। इस पारी के साथ अमला के नाम सबसे तेज 25 सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। हालांकि कोहली ने 162 पारियों में 25 सेंचुरी पूरी की थी।
विज्ञापन
100 for @amlahash! His 25th in ODI cricket, the most by a South Africa batsman.https://t.co/I9Nfcr5ybM #SLvSA #CT17 pic.twitter.com/sScU336myr
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) June 3, 2017
इसके अलावा हाशिम अमला 150 पारियों में 7000 रन पूरे करके विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। बता दें कि इससे पहले सबसे तेज 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। कोहली ने 169 पारियों में यह मुकाम पाया था।
Hashim Amla has broken Virat Kolhi's record as the fastest man to 7,000 ODI runs: https://t.co/kZVWF5XxPq #ENGvSA pic.twitter.com/vDbHsrEPEr
— cricket.com.au (@CricketAus) May 29, 2017