फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chaminda vaas and rangana herath raises voice about sri lanka blasts

श्रीलंका बम विस्फोट पर बोले वास-हेराथ, 'मुश्किल की घड़ियों में एकजुटता दिखाने की जरूरत'

Tue, 23 Apr 2019 05:17 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
chaminda vaas and rangana herath raises voice about sri lanka blasts
herath and vaas

श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों पर शोक और निराशा जताते हुए देश के पूर्व क्रिकेटर चमिंडा वास और रंगाना हेराथ ने मंगलवार को कहा कि इस समय मजबूत और एकजुट रहने की जरूरत है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने गिरिजाघरों और लक्जरी होटलों पर ईस्टर वाले रविवार को हुए हमलों के सिलसिले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


हमलों में 290 लोग मारे गए और 500 के करीब घायल हुए। वास ने पत्रकारों से कहा, 'देखकर दुख हुआ। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि श्रीलंका में ऐसा होगा। यह काफी खूबसूरत और मेहमानवाजी वाला देश है। लोग काफी दोस्ताना रवैये वाले हैं। ऐसी घटना देखकर हम स्तब्ध हैं।' उन्होंने कहा, 'हमें नये सिरे से उठना होगा।
विज्ञापन


हम गिरिजाघर और होटल तो फिर बना लेंगे लेकिन जिंदगियां वापिस नहीं मिलेंगी।उम्मीद है कि श्रीलंका सरकार और लोग एकजुट होकर खड़े रहेंगे।'

वहीं हेराथ ने कहा, 'हमारी संवेदनाएं सबके साथ है।हम एकजुट हैं।संकट की घड़ी है लेकिन हमें यकीन है कि हम मजबूती से इससे निकलेंगे।' वास ने कहा, 'हमले दुनिया में कहीं भी हो सकते हैं। न्यूजीलैंड में हाल ही में हुआ। मुझे उम्मीद है कि श्रीलंका में हालात जल्दी सामान्य होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed